- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में DC-SSP के नेतृत्व में हुई छापेमारी, सभी वॉर्ड और बैरक की ली गई सघन तलाशी, पेन ड्राइव और नशीला पदार्थ बरामद

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में DC-SSP के नेतृत्व में हुई छापेमारी, सभी वॉर्ड और बैरक की ली गई सघन तलाशी, पेन ड्राइव और नशीला पदार्थ बरामद

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शनिवार सुबह को डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

बर्थडे पार्टी में तिहाड़ के जेलर का ‘तमंचे पे डिस्को’, खलनायक वाले गाने पर लगाए ठुमके, देखें VIDEO

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव बरामद, दर्ज किया जा रहा मुकदमा

छापामारी के दौरान गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।

See also  हाथ में संविधान, केरल की साड़ी और हिन्दी में शपथ ग्रहण, इस तरह हुई प्रियंका गांधी की संसदीय राजनीति में इंट्री

छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया

थाना प्रभारी का संदिग्ध स्थित में मिला शव, शुक्रवार को तबादले का जारी हुआ था ऑर्डर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now