बर्थडे पार्टी में तिहाड़ के जेलर का ‘तमंचे पे डिस्को’, खलनायक वाले गाने पर लगाए ठुमके, देखें VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2024

दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेलर दीपक शर्मा एक फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। यह वीडियो गुरुवार रात को सीमापुरी इलाके में हुई एक बर्थडे पार्टी का है। यह पार्टी घौंडा विधानसभा से भाजपा की एक निगम पार्षद के पति के जन्मदिन पर रखी गई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद तिहाड़ के डीजी ने कार्रवाई करते हुए जेलर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दीपक शर्मा पिस्तौल के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

थाना प्रभारी का संदिग्ध स्थित में मिला शव, शुक्रवार को तबादले का जारी हुआ था ऑर्डर

See also  झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट

तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि दीपक शर्मा मंडोली की 15 नंबर जेल में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पद पर हैं। जेल नम्बर 15 हाई सिक्योरिटी जेल है, जहां लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवानिया, छेनू, नासीर गिरोह के गैंगस्टर रखे गए हैं।

घौंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति कारोबारी होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उनके जन्मदिन पर सीमापुर के एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में टीवी से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए थे। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

वीडियो बनाने से मना किया था

पार्टी में मौजूद रहे सूत्रों ने बताया कि वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे का है। जेलर नशे में लग रहे थे। उसी दौरान डीजे पर ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाना बजने लगा। इस पर दीपक शर्मा डांस कर करते हुए पिस्तौल निकालकर हवा में लहराते दिखे। डांस शुरू करने से पहले उन्होंने किसी से भी वीडियो नहीं बनाने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि पार्टी में जेलर ने कई राउंड हर्ष फायरिंग भी की थी।

नगर निगम सुपरिटेंडेंट के यहा छापेमारी में मिला नोटों का अंबार; 6 करोड़ से अधिक जब्त

See also  बिहार में बारिश से भारी तबाही, कई घर गिरे, अस्पताल से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी-पानी, 100 कार डूब गए

पार्टी में कई टीवी अभिनेता भी शामिल

जेलर का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक सीरियल के अभिनेता भी नजर आ रहे हैं। पार्टी के कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं। जेलर बॉडी बिल्डिंग करने के अलावा सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
डीजी तिहाड़ सतीश गोलचा ने कहा, ”वीडियो सामने आने पर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जेल नम्बर 15 के अधिकारी भी शामिल हैं। जल्द ही कमेटी रिपोर्ट देगी।”

-डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ”जांच में पता चला कि पिस्टल लाइसेंसी है। नियमों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन को भी इसकी लिखित जानकारी दी है।”

विनेश के मेडल मामले पर पेरिस में सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला

See also  बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने संभाला मोर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now