- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JMMSY में महिलाओं की भीड़ देख बीजेपी का ‘चिढ़ी’ , हेमंत ने कहा दिक्कतें हो जाएंगीं दूर, पांच दिन और बढ़ाया समय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2024

JMMSY
• झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
• अब 10 नहीं, 15 अगस्त तक किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन
• विशेष कैम्प के बाद भी योजना का कभी भी लाभ ले सकेंगी महिलाएं
• यह योजना पूरी तरह निःशुल्क, बिचौलियों से रहें सावधान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत पर झारखंड की बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी है । इधर बीजेपी मईंया योजना में आ रही शुरुआती दिक्कतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है ।
हेमंत ने दिक्कतें दूर करने का किया वादा
JMMSY पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि “इस योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उन्होंने निर्देश दिया है तथा इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।”
JMMSY

विशेष कैंप के बाद JMMSY का फ़ायदा

JMMSY पर हेमंत ने कहा है कि सभी “बहनों को यह बताना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है। योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी जरूरतमंद बहनें कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी। योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले, इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसे और 5 दिन बढ़ाने का निर्देश दिया है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकती हैं।”

Contents
See also  बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस दूध के टैंकर से टकराई, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त जताया

JMMSY में बिचौलिए से बचें

हेमंत सोरेन ने बिचौलिए से सावधान रहने की सवाल देते हुए कहा है कि यह योजना बिल्कुल मुफ़्त हैं और किसी भी दलाल के चक्कर में ना पड़ें । दरसअल सोशल मीडिया पर ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं और पैसे वसूल रहे हैं ।
JMMSY

क्या JMMSY, कैसे मिलेगा फायदा

JMMSYका लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। मंईयां योजना के तहत सरकार प्रत्येक महिला को सरकार 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष देगी। मंईयां योजना से महिलाओं को आच्छादित करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। इस योजना से राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। विभागीय स्तर पर सभी जिला के DSWO, ADSS, CDPO को आदेश दिए गए हैं। जैप आईटी द्वारा इस योजना का पोर्टल तैयार किया गया है।

उम्रक़ैद काट रहे 39 कैदियों को हेमंत सोरेन ने दिया ‘जीवनदान’, रिहाई का रास्ता साफ

See also  Train Accident पर हेमंत सोरेन ने केंद्र पर किया हमला, कहा बेपटरी हो रही है ट्रेनें रेलवे की हकीकत सामने

कौन ले सकेगा JMMSY का लाभ

JMMSY का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की वैसी महिलाओं को मिलेगा जो अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हैं। मंईयां समान योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, एपिक कार्ड, आधार लिंक्ड बैंक खाता और झारखंड के निवासी होना जरूरी है। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हैं और आगामी 21 अगस्त से पोर्टल के माध्यम से आवेदन अगस्त माह के लिए जमा किए जा सकते हैं।

 अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा

अमर बाउरी ने कहा कि   “झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार एक और ठगी का प्रयास कर रही है, राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे !कहा कि इन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 हजार रुपए दिए जाएंगे, इस हिसाब से आंकड़ा 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 𝘅 𝟱 = 𝟯,𝟲𝟬,𝟬𝟬𝟬/- होगा !परंतु चुनाव से पूर्व आखिरी 2-3 महीने के लिए, ठगने की योजना से ठगबंधन सरकार केवल ₹𝟏𝟎𝟎𝟎/- देने वाली है !”

See also  JMMSY(मंईयां) योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की महत्वपूर्ण बैठक, तकनीकी दिक्कतों के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

JMMSY के लिए भारी भीड़

झारखंड के अलग- अलग जिलों में JMMSY का लाभ लेने के लिए भारी भीड़ देखी गई । कई जिलों में तकनीकी दिक्कतों के बावजूद महिलाओं ने फॉर्म भरा

 

उम्रक़ैद काट रहे 39 कैदियों को हेमंत सोरेन ने दिया ‘जीवनदान’, रिहाई का रास्ता साफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now