सूट-सलवार पहन रात को घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट पर ईंट मार-मारकर रेप पीड़िता की खौफनाक हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2024

hariyan news

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दुष्कर्म के मामले में आरोपी ने देर रात एक बजे सूट-सलवार पहनकर घर में घुसकर पीड़िता की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसने पीड़िता के हाथ-पैरों और प्राइवेट पार्ट पर ईंट मारकर उसकी जान ले ली। उस पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में केस अदालत में लंबित था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। गांव की एक 35 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही युवक सुधीर ने 16 जुलाई को दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद मामला अदालत में लंबित था।

थाने में लगाई थी सुरक्षा की गुहार

आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था। बुधवार को इस केस की अदालत में तारीख भी थी। पीड़िता के भाई ने कहा कि इस केस को लेकर आरोपी सुधीर लगातार बहन और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत भी संबंधित थाने में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। उसने कहा कि उसका बहनोई एक पेट्रोल पम्प पर काम करता है और वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। वह और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।

See also  Noida के एक मकान में लगी आग, 3 बच्चियों की जलकर दर्दनाक मौत; पिता की हालत गंभीर

सूट-सलवार पहनकर घुसा

पीड़िता के हाथ-पैर तोड़ने के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट मारी। बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई की नींद खुल गई। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन बाहर से कुंडी बंद होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। जब उसने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था और दुपट्टे से उसका गला घोंट रहा था। उसके सामने बहन की हत्या कर आरोपी फरार हो गया।

आरोपी पर कई केस दर्ज

वारदात की सूचना पाकर खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें महिला लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। भाई का कहना है कि सुधीर के द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों को लेकर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की लिखित मांग की थी। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे। उन्होंने कहा कि सुधीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। केस की बुधवार को अदालत में तारीख लगी हुई थी।

See also  रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में RJD अध्यक्ष लालू यादव समन, राबड़ी देवी से ED कर रही है पूछताछ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now