स्कूल में लड़की के साथ गंदा काम करने लगा होमगार्ड, दूसरी छात्रा ने देखा; तो मचा बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2024

छोटी बहन के साथ बड़ी बहन का गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया अरेस्ट

झारखंड के देवघर जिल से एक बड़ी खबर आ रही है। श्रावणी मेला में ड्यूटी करने आया होमगार्ड स्कूल के एक कमरे में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। तभी उसे एक दूसरी छात्रा ने देख लिया। हंगामा होते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने होमगार्ड को पकड़ लिया। पीड़ित छात्रा से जब इस बारे में पूछा गया तब वह रोने लगी। हालांकि आरोपी ने भागकर स्कूल में छिपकर बचने की कोशिश भी की। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों ने 100 डायल पर दी। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जुट गए व हो-हंगामा करने लगे।

स्कूल में ही रुका था होमगार्ड

यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी में होमगार्ड को लगाया गया था। बड़ी संख्या में होमगार्डों को कुंडा थाना के कोरियासा मध्य विद्यालय में रुकने की व्यवस्था दी गई है। आरोपी होमगार्ड नाबालिग स्कूली छात्रा को अपने कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत कर रहा था। उसे दूसरी छात्रा ने देख मामले की जानकारी उसके घरवालों को दे दी। मौके पर छात्रा के घरवाले पहुंचे व पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता परिजनों को जानकारी देते हुए रोने लगी।

See also  CBSE Class 12 re-evaluation result: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में झारखंड के छात्र बने नेशनल टॉपर, अवनी केजरीवाल और आदित्य मिश्रा ने बढ़ाया सम्मान

पकड़े जाने पर दिखाने लगा धौंस

इसकी जानकारी आसपास में होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ो लोग जमा हो गये। सभी ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन होमगार्ड ने धौंस दिखाते हुए छुड़ा लिया। सभी गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मामला शांत होने के बाद पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या- 114/2024 बीएनएस 2023 की धारा- 74/78 एवं 12 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

इस मामले की जानकारी एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्त को होने पर नगर व कुंडा थानेदार के साथ घटनास्थल पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुंडा थानेदार ने आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होमगार्ड गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर गांव निवासी बसंत कुजूर है।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल उक्त आवासन स्थल से सभी गृहरक्षकों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश दिया है। वरीय अधिकारी के आदेश पर स्कूल खाली कर दी गयी है।

See also  अवैध अफीम और नगद के साथ पांच गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now