- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम आवास घेरने को लेकर केस दर्ज

देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम आवास घेरने को लेकर केस दर्ज

रांची: मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे है सहायक पुलिसकर्मियों के साथ 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर जेबीकेएसएस के नेता देवेंद्र महतो समेत 19 के विरूद्ध नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के विरूद्ध गैरजमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार के बयान पर लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर गंभीर और संगीन आरोप लगाए गए है।

तुम्हारी बेटी के पेट में शैतान है; कपड़े उतारकर मौलवी करने लगा गंदा काम
इन सभी पर आरोप है कि 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला के समीप उग्र भीड़ ने कोतवाली डीएसपी के अंगरक्षक अनिल भूत का राइफल छीनने का प्रयास किया। उसका लोडेड मैगजीन लेकर भाग निकले। पुलिस पर पर भीड़ द्वारा जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। देवेंद्र महतो के अलावा अविनाश कुमार द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, उज्जवल कुमार उर्फ चुनु, शांति मुंडा, विवेक राम, राजेंद्र हांसदा, मोहित कुमार, सोनाली हेंम्ब्रम, स्मिता कुमारी, अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार, ममता कुमारी, शुभम कुमार दूबे, समीर कुमार प्रधान, इंद्रदेव मुंडा, किरण कुमारी, पूनम कुमारी और करिश्मा टोप्पो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  Bihar में कई IAS अधिकारियों को तबादला, पटना के कमिश्नर बदले गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now