सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द बांटने हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी पहुंचे अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2024

सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द बांटने हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी पहुंचे अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को रिम्स अस्पताल जाकर घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और बीजेपी के कई नेता मौजूद थे।

कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह असंतुलित होकर जमीन पर गिरी, हाथ हो गया फ्रैक्चर
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे, जिनका इलाज अभी रिम्स अस्पताल में चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद हेमंत बिस्व सरमा ने राज्य के गठबंधन सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैने सहायक पुलिसकर्मियों को कहा है कि इंडी सरकार की तानाशाही से नहीं डरना चाहिए, चुनाव में जनता धोखा देने वाली पार्टियों से हिसाब लेगी। राज्य के मुख्यमंत्री को इस मामले का हल निकालना चाहिए नहीं तो ये मसला आगे बढ़कर और गंभीर हो जाएगा।

See also  झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सहायक पुलिसकर्मी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे

पारा शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग
वही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी नीतियों को देखकर एक बार तो अंग्रेज भी शर्मा जाते !
हमारा झारखंड ऐसा नहीं था, जहां अपने ही अपनों को पीटते थे ! आज हेमंत सोरेन के चलते वर्दी ही वर्दी का दुश्मन बना है …

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now