हेमंत सोरेन जेल में थे और ‘जमानत’ के लिए पांच साल का अंश गुल्लक में कर रहा था पैसे जमा, कहानी सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

Hemant soren and Anash

रांचीः हेमंत सोरेन झारखंड के कितने लोकप्रिय नेता हैं इसका अंदाजा अंश के गुल्लक से लगाया जा सकता है  । पांच साल के अंश लकड़ा ने हेमंत सोरेन को गुल्लक दिया तो माहौल भावुक हो गया । हेमंत की आंखों के कोर भीग गए अंश का प्यार और खुद के जेल जाने की कहानी सुन कर ।  

हेमंत की जेल से रिहाई के लिए जमा किए पैसे

जी हां गुमला से आया महज़ पांच साल का अंश अपने राज्य के मुख्यमंत्री से इतनी मोहब्बत करता है कि उसने उनके लिए पैसे जमा करने शुरु कर दिए ।  दरअसल हेमंत सोरेन के जेल जाने की खबर से आहत हो कर अंश लकड़ा ने अपने गुल्लक में घर वालों से मिले सिक्के डालने लगा । पूछने पर बताता था कि हेमंत सोरेन को जेल से छुड़ाने के लिए पैसे  चाहिए होंगे इसलिए गुल्लक में सिक्के जमा कर रहा है ।

See also  प्रणव झा का राज्यसभा चुनाव में पलड़ा हुआ भारी! बंधू तिर्की के दावों के बीच NDA के 7 विधायक बैठक में नहीं हुए शामिल

अंश लकड़ा ने हेमंत सोरेन को सौंप दी  जमा पूंजी

हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर  हर दिन कोई ना कोई शिकायतों को लेकर या मदद माँगने आता रहता है लेकिन अंश  कुछ मांगने नहीं बल्कि कुछ देने आया था । जी हां  पांच साल के इस बच्चे ने अपनी पूरी जमा पूँजी हेमंत सोरेन को सौंप दी । अंश लकड़ा  गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित सिकरी पंचायत के पगुरा गांव में रहता है औऱ अपनी माँ के साथ हेमंत सोरेन से मिलने पहुँचा था और उसने मुख्यमंत्री को  गुल्लक भेंट की । Hemant soren and Anash

जेल जाने की खबर से आहत था अंश लकड़ा

मुख्यमंत्री को  शांति लकड़ा ने बताया कि अंश लकड़ा को जैसे ही यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जेल गए हैं, अंश लकड़ा ने उसी दिन से अपने पॉकेट खर्च के रूप में मिले पैसों से कुछ पैसे गुल्लक में जमा करना शुरू कर दिया ताकि उन पैसों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहा कराने में मदद की जा सके।

See also  Hemant Soren की नियमित जमानत पर 10 मई को फैसला

पॉकेट मनी को बचा कर हेमंत को दिया

राज्य के सुदूर क्षेत्र के बच्चे भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। गुमला जिला स्थित पगुरा गांव के 5 वर्षीय अंश लकड़ा के मन में मुख्यमंत्री के लिए कितना प्यार और स्नेह है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहाई में मदद पहुंचाने हेतु इस बच्चे ने अपने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर गुल्लक में जमा किए ताकि इन पैसों से मुख्यमंत्री को जेल से रिहा कराया जा सके।

Hemant soren and Anash

अंश लकड़ा के जज्बे से भावुक हुए मुख्यमंत्री

मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा के जज्बे की सराहना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तब उसके दिल में अपने प्रति इतना प्यार और आदर देखकर कुछ पल के लिए भावुक दिखाई दिए। मौके पर अंश लकड़ा की माता शांति लकड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अंश लकड़ा मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

See also  मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं...झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गयाः हेमंत सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now