हेमंत सोरेन की पहल का असरः कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों के घर वापसी की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

हेमंत सोरेन की पहल का असरः कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों के घर वापसी की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप का असर गुरूवार हो दिखा जब कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों के घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई। यही नहीं साउथ अफ्रीका में फंसे 27 मजदूरों को लार्सेन एंड टुब्रो कंपनी ने बकाया वेतन का भी भुगतान कर दिया है। अब इनकी बहुत जल्द भारत वापसी हो रही है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता पूरे एक्शन में, रांची के बाद सरायकेला में किया FCI गोदाम का औचक निरीक्षण
कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों ने अपनी दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर केंद्र और राज्य सरकार ने मदद मांगी थी, उन्होने बताया था कि कंपनी ने उन्हे कई महीनों से काम कराने के बाद पैसे नहीं दिये इसलिए उनके पास अब खाने के पैसे भी नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता कैमरून में फंसे लोगों को जल्द मदद पहुंचाने का भरोसा दिया था। अब जब उनके बकाया वेतन का भुगतान हो गया है तो वो अब देश वापसी की तैयारी में लग गए है।

See also  हेमंत सोरेन को नहीं मिली झारखंड हाईकोर्ट से जमानत,चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए एक दिन की परोल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now