दुमकाः मुहर्रम में फिलीस्तीन का झंडा लहराया, बीजेपी ने जताया ऐतराज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2024

Palestine flag in Dumka

दुमकाः मुहर्रम की जुलूस में फिलीस्तीन (Palestine flag in Dumka )का झंडा लहराने का मामला सामने आया है । झारखण्ड क़ी उपराजधानी दुमका मे मुहर्रम जुलुस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुश्लिमों का पर्व मुहर्रम है और इस पर्व मे मुश्लिमों द्वारा सुबह मे जुलुस निकाला गया था. जुलुस मे एक युवक टावर चौक दुधानी और वही एक बस के ऊपर फिलिस्तीन का झंडा लहराता हुआ दिख रहा है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है । यहाँ बता दे कि इस शहर के दुधानी इलाके मे मुस्लिम बड़ी संख्या मे रहते है, ऐसे मे दूसरे देश का झंडा लहराना सही नहीं माना जा रहा है।

दुमका में दिखा Palestine का झंडा

दुधानी टॉवर चौक पर मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के सवाल पर एसडीपीओ विजय कुमार महतो ने कहा की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ दुधानी टॉवर चौक जांच करने गए लेकिन किसी को भी फिलीस्तीनी झंडा के साथ नही पाया गया। हांलाकी फिलीस्तीनी झंडा लहराने का वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर दोषियों पर कारवाई की जाएगी।

See also  50 पेड़ देकर और मीठी यादें लेकर शिवराज हुए दिल्ली रवाना, कहा अद्भूत हैं झारखंडी

  बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिए फिलीस्तीन के झंडे को लहराने पर ऐतराज जताया है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now