गढ़वा में दर्दनाक हादसाः पिकअप-ऑटो की टक्कर में दो छात्र की मौत, 5 घायल, नाराज लोगों ने विकअप में लगाई पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2024

गढ़वा में दर्दनाक हादसाः पिकअप-ऑटो की टक्कर में दो छात्र की मौत, 5 घायल, नाराज लोगों ने विकअप में लगाई पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

गढ़वा: इस वक्त की बड़ी खबर गढ़वा के करमडीह गांव से आ रही है जहां एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बच्चों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें आरएन टैगोर पब्लिक स्कूल के दो बच्चों की मौत हो गई और ऑटो सवार सहित आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

gadhwa 1

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित पर आरोप लगाने वाले अधिकारी का तबादला
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से नाराज लोग उलझ गए। रंका डीएसपी और गढ़वा बीडीओ पर स्थानीय लोगों ने हमला किया और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हादसे में स्कूली बच्चों की मौत और उसके बाद हो रहे उपद्रव पर एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा कि दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है उसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया है, पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, हमलोग स्थिति को काबूू में करने पर लगे हुए है।

See also  गढ़वा-बूढ़ा पहाड़ में आखिरी बार बैलेट बॉक्स में डाले गए थे वोट, माओवादियों से आजादी के बाद पहली बार ईवीएम में डाला अपना मत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now