रेलवे पुल पर कर रहे थे फोटोशूट, अचानक पहुंची ट्रेन; 90 फीट गहरी खाई में कूदा कपल… देखें VIDEO

Reel Video: सोशन मीडिया पर अलग दिखने के लिए लोग क्या से क्या नहीं करते हैं। जान को खतरे में डालकर रील और फोटोशूट कराना का चलन ज्यादा ही बढ़ गया है। कई बार तो इसकी कीमत जांन देकर कर चुकानी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें कपल के सामने मौत खड़ी थी। जान बचाने की कोशिश में कपल 90 फीट गहरी खाई में कूद गया है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह घटना राजस्थान के पाली से सामने आया है, जहां एक कपल फोटोशूट कराने के लिए रेलवे पुल पर चला गया, इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई, जिसे देख पति-पत्नी बुरी तरह घबरा गए और दोनों ने 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि हादसे में दोनों की जान तो बच गई है, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पति को जोधपुर रेफर किया गया है।

कपल का चल रहा इलाज

पत्नी का इलाज बांगड़ अस्पताल में चल रहा है। खास बात यह है कि सामने युवक-युवती को देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक भी लगा दिए थे, जिससे ट्रेन पुल पर पहुंचकर रूक गई थी। यानी अगर ये दोनों वहां खड़े भी रहते तो ट्रेन इनसे नहीं टकराती। लेकिन ट्रेन को करीब आता देख जान बचाने की जल्दबाजी में दोनों ने घबराते हुए पुल से नीचे छलांग लगा दी और घायल हो गए।

See also  Elon Musk बोले- मेरी भी हत्या की कोशिश हुई, आने वाला समय खतरनाक

यह हादसा पाली के गोरमघाट में मीटर गेज ट्रेन के लिए बने हेरिटेज पुल पर शनिवार दोपहर 2 बजे उस वक्त हुआ जब दोनों फोटोशूट करवा रहे थे। इस दौरान युवती के दीदी-जीजा भी मौजूद थे, जो कुछ दूर खड़े हुए थे। घायल पति-पत्नी का नाम राहुल मेवाड़ा और जाहन्वी बताया जा रहा है। इनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई है। इनमें से राहुल कलालों की पिपलियां (बगड़ी नगर) का निवासी है। यह कपल अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सुहावने मौसम का मजा लेने बाइक से गोरमघाट घूमने गया था। इसी दौरान रेलवे ब्रिज पर फोटोशूट कराने के दौरान इनकी जान पर बन आई।

ट्रेन ने पहुंचाया अस्पताल

खाई में गिरने के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में उसी ट्रेन से पहले फुलाद रेलवे स्टेशन लाया गया, फिर वहां से एम्बुलेंसस के जरिए सोजत अस्पताल ले जाया गया। जहां से राहुल को जोधपुर रेफर कर दिया गया, उसकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। वहीं उसकी पत्नी जाहन्वी का इलाज पाली के बांगड़ अस्पताल में चल रहा है। उसका एक पैर फ्रैक्चर हुआ है।

See also  हेलो! मुझ से दोस्ती करोगे, खूबसूरत लड़की ने बुलाकर युवक का बनाया न्यूड वीडियो

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now