- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Land Scam: कांके में कमलेश का चलता था सिक्का; जिस जमीन पर नजर पड़ी, हो गई जमाबंदी

रांची में ED की छापेमारी, जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने पर रेड

Land Scam in Ranchi: रांची के कांके इलाके में जमीन माफिया कमलेश कुमार व उसके सिंडिकेट के जमीन कब्जे में प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी मिलीभगत थी। खाता न बही, कमलेश का आदेश सर्वोपरि के तर्ज पर कांके अंचल में कमलेश व उसके जुड़े सिंडिकेट समेत अन्य लोगों की जमीन की जमाबंदी की गई। जांच में यह बात सामने आयी है कि कांके सीओ जयकुमार राम ने कई जमीनों की जमाबंदी खोल दी, जिनका जिक्र मूल पंजी में नहीं है

जिन जमीनों की जमाबंदी की गई थी, उनमें से अधिकांश आदिवासी, बकाश्त भूईंहरी व गैर मजरूआ जमीनें हैं। जमीन की जमाबंदी का आधार शून्य दर्शाया गया था। यही वजह है कि ईडी ने जब कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की, कांके सीओ ने गड़बड़ी कर की गई जमाबंदी की 17 जमाबंदियों का रिकॉर्ड अपना लॉगइन खोल डिलीट कर दिया।

Jharkhand Naxal News: बाजार में हड़िया पी रहे युवक को नक्सलियों ने पहले डंडे से पीटा, फिर कनपटी में मार दी गोली

See also  जीएसटी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ टैक्स चोरी में रांची के 2 कारोबारी गिरफ्तार

इन जमीनों में आधार शून्य दिखा जमाबंदी

● मौजा-चामा, खाता संख्या -81/118/119, प्लाट संख्या- 1026, 1023, 1020, रकबा 20 डिसमिल नाम- अमन जैन एवम अंसुल जैन।
● मौजा-चामा, खाता संख्या -05 एवं अन्य, प्लाट संख्या – 981 एवं अन्य, रकबा 34 एकड़ 88 डिसमिल, नाम-दुखन साहू।
● मौजा-चामा, खाता संख्या -84,115 प्लाट संख्या-1023, 1026 रकबा 10 डिसमिल, नाम- राजेश बथवाल।
● मौजा-बुकरू, खाता संख्या -111, प्लाट संख्या -335 रकबा 69 डिसमिल नाम- बलदेव राम दुबे
● मौजा- सुतियांबे, खाता संख्या-4, प्लाट संख्या-1134, रकबा 3.16 एकड़, जमाबंदी रैयत का नाम- नागेश्वर महतो
● मौजा-पतरातू (रिंग रोड), खाता संख्या-9, प्लाट संख्या-63, रकबा 98 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम पंचम सिंह व जगलाल सिंह
● मौजा-रूदिया, खाता संख्या-38 प्लाट संख्या-35, रकबा-42.5 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम पदम महतो वैगरह
● मौजा- रूदिया, खाता संख्या -37 प्लाट संख्या-36,37,38, रकबा – 99 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम-लहसन महतो
● मौजा – बुकरू, खाता संख्या -204 प्लाट संख्या -668, रकबा 1 एकड़ 33 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम- शेख सोहर
● मौजा-बुकरू, खाता संख्या-172 प्लाट संख्या-671, 672, 673, 674, 675, रकबा- 1 एकड़ 57 डिसमिल, जमाबंदी रैयत -शेख सोहर
● मौजा- कोकदोरो, खाता संख्या-38 प्लाट संख्या-748,749,750, रकबा – 40 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम-शेख खैरात अली
● मौजा-बुकरू, खाता संख्या-162 प्लाट संख्या-669, रकबा 68 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम शेख सोहर
● मौजा-बुकरू, खाता संख्या -152 प्लाट संख्या-670 रकबा – 59 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम-शेख सोहर
● मौजा-पतरातू (रिंग रोड), खाता संख्या-9 प्लाट संख्या-263, रकबा- 79 डिसमिल, जमाबंदी रैयत का नाम- जगेसर सिंह
● मौजा- सुतियांबे, खाता संख्या-12 प्लाट संख्या-440, रकबा 61 डिसमिल, रैयत का नाम रामधनी

See also  Land Scam Case: ईडी ने जब्त किये कई बैंक अकाउंट, छापेमारी में बरामद 1 करोड़ 25 लाख रूपये जब्त

Odissa के Governor रघुवर दास के बेटे ललित कुमार ने कर दिया कांड,राजभवन के कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी का लगा आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now