Delhi Excise Policy: ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित 38 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की चार्जशीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2024

Delhi Excise Policy: ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित 38 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की चार्जशीट

दिल्ली: आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर है। चार्जशीट मंें 37 नंबर का आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बनाया है। 232 पेज की चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ कर नीति को उनके पक्ष में बनवाकर पार्टी के नेताओं को पहुंचाने का आरोप है।

ईडी ने अपने चार्जशीट में बताया है कि नई आबकारी नीति बनाने के पीछे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का मकसद था कि रिश्वत लेकर साउथ की लॉबी को फायदा पहुंचाया जाए। जांच के आधार पर विजय नायर की भूमिका का जिक्र करते हुए चार्जशीट में लिखा गया है कि विजय नायर पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे, लेकिन वो सिर्फ AAP नेताओं के मिडिलमैन, लाइजनर या फिर ब्रोकर के तौर पर थे, खासकर अरविंद केजरीवाल के।

See also  Arvind kejriwal को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, निचली अदालत का फैसला रद्द
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now