- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

RJD से निकाले जाने पर बिफरे पलामू के मोहन विश्वकर्मा, संजय यादव पर लगाए कई आपत्तिजनक आरोप

RJD के प्रदेश कार्यालय में बिकता है जिस्म!, एक महिला नेत्री द्रौपर्दी बनकर पार्टी को बर्बाद कर रही है, पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

पलामू: झारखंड प्रदेश आरजेडी में बवाल मचा हुआ है। पलामू आरजेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद मोहन विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “प्रदेश कार्यालय में जिस्म का धंधा होता है, जिस्म बिकता है।” मोहन विश्वकर्मा ने इसके साथ ही पलामू से लोकसभा उम्मीदवार रही ममता भुईयां पर चुनाव खर्च की गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया है।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप

पूर्व आरजेडी जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने संजय सिंह यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “ऐसा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड में किसी पार्टी में नहीं है। गंदा वीडियो था उसको हम ने डिलीट कर दिया”  मनोज विश्वकर्मा के मुताबिक किसी सैय्यद  सर उन्हें यह वीडियो दिखाया था ।  मनोज विश्वकर्मा का आरोप है कि  झारखंड प्रदेश कार्यालय में ये होता है ।

See also  हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

संजय यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणियां

मोहन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि “पूरे झारखंड में अगर कोई हार का कारण है तो उसका नाम प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव है। ममता देवी भी बोलती लेकिन वो डर से नहीं बोल रही है क्योकि उसको लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष उसको विधानसभा का टिकट दिलवा देंगे लेकिन वो सपना देख रही है। ये प्रदेश अध्यक्ष होकर हुसैनाबाद में अपने घर का बूथ ये हार गए।

पार्टी से निकाले जाने को बताया गलत

पार्टी से निकाले जाने पर बिफरे मोहन विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पर पैसों के लेन देने और चंदा के नाम पर उगाही का भी आरोप लगाया है ।  उन्होंने कहा कि पार्टी से 6 साल के निकाला है वो गैर संवैधानिक है। मुझे बिना नोटिस दिये पार्टी से निकाला गया जो पार्टी से संविधान के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव की पूरी सेटिंग हो गई है बीजेपी में जाने की।

See also  बिहार चुनाव में बचे मात्र 20 दिन, महागठबंधन में तेजस्वी के सीएम फेस पर अब भी संशय; सीट पर कलह

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now