हेमंत कैबिनेट में 11 मंत्री होंगे शामिल, चंपाई सोरेन बनेंगे मंत्री, दीपिका पांडे सिंह, बैद्यनाथ राम और इरफान अंसारी को पहली बार मिली जगह

हेमंत कैबिनेट में 11 मंत्री होंगे शामिल, चंपाई सोरेन बनेंगे मंत्री, दीपिका पांडे सिंह, बैद्यनाथ राम और इरफान अंसारी को पहली बार मिली जगह

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर हेमंत सोरेन के कैबिनेट विस्तार से आ रही है जहां तीन नये विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और बैद्यनाथ राम पहली बार मंत्री बनेंगे। पिछली सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन इस सरकार में मंत्री बनेंगे। बसंत सोरेन की जगह चंपाई को कैबिनेट में जगह दी गई है। जेएमएम कोटे से बसंत की जगह चंपाई सोरेन और एक खाली मंत्री पद पर बैद्यनाथ राम को मंत्री पद दिया जा रहा है।दीपिका पांडे सिंह को कैबिनेट में बादल पत्रलेख की जगह मंत्री बनाया जा रहा है। आलगीर आलम की जगह इरफान अंसारी और बादल पत्रलेख की जगह दीपिका पांडे मंत्री बन रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now