पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 12 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 12 आरोपियों की न्यायिक हिरासत कर अवधि बढ़ी

रांची: बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पीएमएलए की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम पेशी हुई। कोर्ट ने हेमंत सोरेन समेत 12 आरोपियों के रिमांड की अवधि बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने उनके आवास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्होने अपने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

झारखंड RJD में घमासानः अनिता यादव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव आमने-सामने
गुरूवार को हेमंत सोरेन के अलावा बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है।अगली पेशी 11 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। इससे पहले 13 जून को मामले में पेशी हुई थी।

See also  कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ED की पूछताछ आज, विनोद सिंह को भी ईडी ने आज फिर किया तलब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now