NEET Paper Leak: एक फोन कॉल ने खोल दी नीट पेपर लीक का राज, पुलिस ने समझा फर्जी कॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक होने का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। सीबीआई से लेकर बिहार की ईओयू टीम लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन एक फोन कॉल ने यूजी नीट पेपर लीक कांड का खुलासा कर दिया। बताया जाता है कि पटना शास्त्रीनगर नगर पुलिस को फोन से सूचना मिली कि चार बदमाश एक एसयूवी से अपने ठिकाने की ओर जा रहे हैं। लेकिन फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। तब पुलिस का शक गहरा होने लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों युवक को पकड़ लिया।

निशानदेही पर पकड़े गए 30 बच्चे

पूछताछ करने पर चारों युवकों ने बताया कि वे नीट यूजी की परीक्षा में उम्मीदवारों को शामिल कराने ले जा रहे थे। उम्मीदवारों को रामकृष्ण नगर में ठहराया गया था। जहां पुलिस ने छापेमारी की तो वहां यूजी नीट की परीक्षा देने 30 उम्मीदवार पकड़े गए।

See also  नीट पेपर लीक के मास्टमाइंड संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम, EOU ने संपित्त जब्त करने का दिया आवेदन

झारखंड में बड़े पैमाने पर तबादले, कई जिलों के DFO बदले गए, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी की अधिसूचना

छापेमारी में मिला 35 लाख वाला इनपुट

पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने नीट के लीक पेपर और उसके जवाब के लिए 30 से 35 लाख रुपए दिए हैं। यहां उन्हें प्रश्न पत्र और आंसर शीट दिया जाना था। रात भर में सारे जवाब रटाए जाने थे। इसके बाद पटना पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान को आगे बढ़ते दानापुर नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंद्र सहित और नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

NEET Paper Leak: चरही गेस्ट हाउस में ओएसिस प्राचार्य से सीबीआई कर रही पूछताछ

चार मई को रटाने थे उत्तर

सिकंदर यादवेंद्र ने पुलिस के पास पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि चार मई को उम्मीदवारों को प्रश्न के उत्तर रटाये जाने थे। उन्हें परीक्षा केंद्र छोड़ने का काम सौंपा गया था। इसके बाद इस गिरोह के सदस्यों ने ठिकाना बताया था। पुलिस ने छापेमारी की। वहां पुलिस को पटना सेफ हाउस में 13 रोल नंबर मिले। घंटे भर के अंदर पुलिस नीट परीक्षा केदों पर पहुंच गई। पांच मई को परीक्षा आयोजित हुई।

See also  ईरान में मचेगी तबाही, इजरायल का साथ देने युद्ध में कूद सकता है US; परमाणु ठिकानों पर हमले का प्लान

पुलिस की छापेमारी में मिले जले हुए प्रश्न पत्र

छह मई को सिकंदर यादवेंद्र के घर पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां जले हुए प्रश्न पत्र मिले। पुलिस को पूरा इनपुट मिलने लगा तो पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला बिहार आर्थिक इकाई को सौंप दिया गया।

NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now