- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Lal Krishna Advani की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

Lal Krishna Advani की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ गई। उन्हे उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट में डॉक्टर्स की निगरानी में है।

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!
दरअसल, 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी उम्र संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे है। समय समय पर डॉक्टर की टीम उनके घर पर जाकर उनका चेकअप करती रहती है। लेकिन बुधवार शाम को उन्हे कुछ दिक्कत महसूस हुई उसके बाद उन्हे एम्स में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अभी उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है।

AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी की चली जाएगी सदस्यता ? ‘जय फिलिस्तीन’ बोलकर फंस गए औवसी ?
भारत के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उस समय भी तबियत ठीक नहीं होने की वजह से राष्ट्रपति ने उनके घर पर जाकर उन्हे सम्मानित किया था। इससे पहले 2015 में उन्हे पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

See also  पटना में दिल दहलाने वाली घटना, अपराधियों ने नर्स के दो बच्चों को जिंदा जलाया

अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेता रहे आडवाणी 25 दिसंबर 1990 में पहली राम रथ यात्रा निकाली थी, जो गुजरात के सोमनाथ से शुरू होकर अयोध्या में समाप्त हुई थी। वे 1998 से 2004 तक देश के गृहमंत्री रहे, 2002 से 2004 तक देश के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे। वह लोकसभा में सबसे लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now