विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, खरगे और राहुल की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति पर चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2024

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, खरगे और राहुल की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति पर चर्चा

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस के नेताओं की बड़ी बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा, झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख समेत कई नेता मौजूद थे।

rahul kharge

 

Sukhdeo Bhagat ने संसद पहुंचते ही उठाया सरना धर्म कोड का मामला, जातिगत कॉलम में सरना धर्म कोड देने की मांग
इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के साथ ही विधानसभा चुनाव के रणनीति पर भी चर्चा हुई। झारखंड में कांग्रेस कोटे से बनने वाले राज्य सरकार में मंत्री और विधायक दल के नेता को लेकर भी रायशुमारी की गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में रांची में हुई बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व को इन दोनों पदों के लिए अधिकृत कर दिया गया था। कांग्रेस विधायकों की रांची में हुई बैठक के दौरान इन दोनों पदों को लेकर एक राय नहीं बन पाई थी, विधायक दल के नेता पद के लिए तो दीपिका पांडे और प्रदीप यादव एक दूसरे से भिड़ गए थे।

See also  सीएम हेमंत बोले- आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान गेम चेंजर साबित हो रहा

inc metting1

हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पर लगे पेपर लीक के आरोप पर प्रिंसिपल ने वीडियो और पैकेट दिखाकर किया सनसनीखेज खुलासा
इस बैठक के दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा की तैयारी और गठबंधन दलों के साथ तालमेल को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व ने लोहरदगा और खूंटी से लोकसभा चुनाव जीतकर आये दोनों सांसदों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now