- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से मिले सुखदेव भगत जताया आभार

SUKHDEO BHAGAT AND CHAMPAI SOREN

रांचीः  लोहरदगा लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री ने सांसद सुखदेव भगत को जीत पर बधाई दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक पर विचार विमर्श किये। विधानसभा चुनाव में भी पूरी मुस्तैदी के साथ इंडिया गठबंधन लड़ेगा। झारखंड सरकार संवेदनशील सरकार है। सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दल को मिलेगा।

sukhdeo champai

 

गौरतलब  है कि चंपाई सोरेन ने नामांकन के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं को सुखदेव भगत का समर्थन करने के लिए उत्साहित किया था ।  इतना ही नहीं चमरा लिंडा के चुनाव में खड़े होने पर भी ऐतराज जताया था और पार्टी से निलंबित कर दिया था । SUKHDEO BHAGAT AND BANDHU TIRCKEY

सुखदेव भगत  ने  रांची में झारखंड के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से उनके आवास में मिलकर उनका आभार प्रकट किये ।इस दौरान बंधु तिर्की ने भी सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई दिए। उल्लेखनीय है कि बंधु तिर्की चुनाव से पहले ही लोहरदगा गुमला क्षेत्र का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किए थे जिसका चुनाव में पार्टी को फायदा मिला।

See also  Lohardaga में चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेसियों का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

कल्पना सोरेन से सुखदेव भगत ने की मुलाकात, दोनों ने एक दूसरे को दी शानदार जीत पर बधाई, वर्तमान राजनीति पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now