Loksabha Election के बाद Bihar की दो राज्यसभा सीट समेत 10 सीट हुई खाली, जल्द होंगे इन सीटों पर चुनाव

Loksabha Election के बाद Bihar के दो राज्यसभा सीट समेत 10सीट हुई खाली, जल्द होंगे इन सीटों पर चुनाव

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गई है। इन सभी 10 सांसदों ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। बिहार से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्रा सीट पर जीत दर्ज की तो पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर ने नवादा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार को हराया था।

Gaya और Koderma के बीच रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया
इसके साथ ही असम के दो, महाराष्ट्र के दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक राज्यसभा सीट खाली हुई है। असम से सर्वानंद सोनेवाल और कमाख्या प्रसाद तासा ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान से राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने केरल में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश, पियूष गोयल और उदयाराजे भोषले ने महाराष्ट्र एवं बिपलव कुमार देव ने त्रिपुरा से लोकसभा सीट में जीत दर्ज की है, इसलिए राज्यसभा के सदस्य रहे इन सब सदस्यों की सीट खाली हो गई है, चुनाव आयोग इन सीटों पर जल्द चुनाव करायेगा।

See also  बीच सड़क भिड़ गई स्कूली छात्राएं; जमकर चले लात-घूंसे, बाल पकड़कर घसीटा, वजह कर देगी हैरान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now