बिहार से मोदी सरकार में आठ सांसद बनेंगे मंत्री , देखिये पूरी लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2024

बिहार से मोदी सरकार में आठ सांसद बनेंगे मंत्री , देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली: मोदी 3.0 में बिहार से आठ सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें नित्यानंद राय और गिरिाज सिंह बीजेपी कोटे से एक बार फिर मंत्री बनने वाले है। वही बीजेपी कोटे से ही मुजफ्फरपुर से पहली बार सांसद बने राजभूषण निषाद को कैबिनेट में जगह मिल रही है। राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी मंत्री बनाया जा रहा है।

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ बन रहे है मोदी सरकार में मंत्री
वही सहयोगी पार्टी जेडीयू से मुंगेर सांसद और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जा रहा है। एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और गया से सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मोदी सरकार में पहली बार शामिल हो रहे है।

  1. गिरिराज सिंह , भूमिहार, बेगूसराय
  2. नित्यानंद राय, यादव, उजियारपुर
  3. राज भूषण निषाद, मल्लाह, मुजफ्फरपुर
  4. सतीश चंद्र दुबे, ब्राह्मण, वाल्मीकीनगर (राज्यसभा)
  5. ललन सिंह, भूमिहार, मुंगेर
  6. रामनाथ ठाकुर, नाई, समस्तीपुर (राज्यसभा)
  7. चिराग पासवान, दलित, हाजीपुर
  8. जीतन राम मांझी, दलित, गया
See also  Nitish को चाहिए Modi 3.0 सरकार में तीन मंत्री का पद, जानिये कौन है दौड़ में आगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now