- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Dumka: दो कठ्ठा जमीन के लिए गोतिया की ऐसी लड़ाई, पहले मारी गोली फिर स्कॉर्पियो में आग लगा दुर्घटना की रची थी साचिश ,पांच आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

Dumka murder case

Dumka:: दो कठ्ठा जमीन के लिए गोतिया में ऐसी जंग हुई की पूरा परिवार बर्बाद हो गया । मामला दुमका का है जहां स्कॉर्पियो समेत ड्राइवर को जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने इस हत्याकांड में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है ।  एसपी ने मामले का उद्वेदन करते हुए बताया कि इस कांड में गठित एसआईटी टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जरमुंडी थाना के चंदना गांव से चार युवक एवं लूसीटांड गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया ।

ICC T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच पर की सुरक्षा अमेरिकी राष्ट्रपति की सिक्योरिटी से ज्यादा, टिकटों की इतनी क़ीमत की जान कर रह जाएगें दंग

फिल्मी अंदाज में मर्डर

आरोपियों ने इस घटना को फ़िल्मी अंदाज में अंजाम दिया । चालक मोहन को स्कॉर्पियो में जलाने से पहले गोली मार कर उसकी हत्या कर दी । जली हुई स्कॉर्पियो से मिले देशी कट्टा और गोली का खोखा के बारे में गिरफ्तार आरोपियों  ने बताया कि चालक की हत्या में  इस्तेमाल देसी कट्टा को उन्होंने लूसीटांड गांव के एक युवक से खरीदा था ।  हत्यारे के निशानदेही पर जरमुंडी पुलिस ने हथियार बेचने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया ।  पुलिस ने सभी चारों आरोपी और एक हथियार बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

See also  नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU सांसद अजय मंडल ने इस्तीफा देने की धमकी दी
Dumka murder case
इसी स्कॉर्पियो में की गई थी मोहन की हत्या

जमीन की लड़ाई में की गई हत्या

आरोपियों ने बताया कि मृतक मोहन दास उसका गोतिया है , उसके साथ जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी।  दो कट्ठा जमीन पर घर बनाने को लेकर मृतक एवं आरोपी युवकों के परिवारों में विवाद चल रहा था । इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपी मोहन के स्कॉर्पियो का पीछा बाईक से नोनीहाट से ही कर रहे थे ।   आरोपियों ने चंदना गांव से पहले सुनसान जगह पर बाईक से ओभर टेक करें स्कॉर्पियो को रुकवाया और मोहन को ड्राइवर सीट पर ही गोली मार दी , फिर पेट्रोल डालकर कर स्कॉर्पियो समेत मोहन को जला दियाजरमुंडी थाना अंतर्गत कुशमाहा चिकनिया और चंदना गांव के बीच कच्ची सड़क पर 22 मई को तड़के करीब 3 बजे ड्राइवर समेत

NEET के रिजल्ट पर NTA ने दी सफाई, 1,600 छात्रों की  शिकायतों की होगी जांच ; देश भर के छात्रों में है भारी रोष  बड़ा सवाल 67 छात्रों को कैसे आए 720 में 720 ?

See also  दुमका में डबल मर्डर से सनसनी, रात के अंधेरे में नानी और नातिन की धारदार हथियार से हत्या

पत्नी और बेटे ने जताई थी हत्या की आशंका

स्कॉर्पियों जलकर खाक होने के मामले में 23 मई  को रांची से पांच सदस्य टीम जांच के लिए चंदना गांव पहुंची थी,  पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार के निर्देश पर जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार सहित पुलिस टीम पड़ताल में जुटी मृतक ड्राइवर मोहन की पत्नी माधुरी देवी ने षड्यंत्र के तहत पति के हत्या कर शव को स्कॉर्पियो समेत  जलाने की आशंका व्यक्त की थी मृतक के पुत्र संजय दास ने लिखित शिकायत पर कार्रवाई की मांग की थी ।

@मृत्युंजय 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now