- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

Sonia Gandhi सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

Sonia Gandhi सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गई

दिल्ली: संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। गौरव गोगई और तारिक अनवर ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को सीपीपी का अध्यक्ष चुने जाने का पत्र जारी कर दिया गया।

Untitled design
इससे पहले सीडब्लू सी की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। अपने सांसदों की मांग पर राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कुछ समय मांगा है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, “सोनिया गांधी को सर्वसम्मिति से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) चेयरपर्सन के रूप में चुना गया है और उन्होंने इस पद को स्वीकार कर लिया है। विपक्ष के नेता को लेकर राहुल गांधी बताएंगे। आज की बैठक CPP को लेकर थी।”

See also  बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस-आरजेडी की दिल्ली में बैठक में सीटों पर नहीं हुआ फैसला, 17 अप्रैल को फिर होगी मीटिंग

राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग पर जानिये किसने क्या कहा

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “बिल्कुल बनना चाहिए(विपक्ष के नेता)। वे नेता हैं साहसी हैं, आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। मुद्दों की जानकारी रखते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था।”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “सभी की भावनाएं थीं कि वे(राहुल गांधी) विपक्ष की भूमिका में नेता प्रतिपक्ष बनें और आम जनता की आवाज़ को उठाएं…”

CWC बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी।”

CWC बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ‘जीतू’ पटवारी ने कहा, “पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है…”
CWC बैठक के बाद सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा, “सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। इसमें सभी की सहमति थी।”

See also  Operation Sindoor अभी जारी रहेगा, मारे गये 100 आतंकवादी, सर्वदलीय बैठक में एयरस्ट्राक की सराहना

कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है…आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज़ सदन में उठाएं…”
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। यही होना भी चाहिए।”

नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “देश का जो जनादेश आया है उसमें भाजपा को संख्या बल भले मिला हो लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है। देश की भावना आज विपक्ष के साथ है। इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है। राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं। हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें…।”

See also  AJSU के उमाकांत रजक और BJP के केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन; हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

पार्टी की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया…राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now