- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Hemant Soren से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की होटवार जेल में मुलाकात, कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर चर्चा!

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन () से राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा मुंडा जेल जाकर मुलाकात की। लोकसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री की पहली मुलाकात है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले भी हेमंत सोरेन से चंपाई सोरेन ने मुलाकात की थी। उस दौरान लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रदर्शन पर दोनों नेताओं की चर्चा हुई थी।

2019 में जहां इंडिया गठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिली थी वही 2024 के चुनाव में गठबंधन ने पांच सीटें जीती है इनमें तीन सीटों पर जेएमएम का कब्जा हुआ है। राज्य की सभी एसटी सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी।

इस चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन में गांडेय से विधायक का चुनाव जीतने वाली पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन की बड़ी भूमिका रही। पार्टी ही नहीं गठबंधन के स्टार प्रचारक के रूप में कल्पना सोरेन के काम की तारीफ इस मुलाकात में की गई। कल्पना को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर भी इस मुलाकात में चर्चा की गई।

See also  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,महाशिवरात्रि में शामिल होने का दिया न्योता

Land Scam: जेएमएम नेता अंतू तिर्की, अफसर अली सहित 10 के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है। जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन बीमार है, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जेल में बंद है और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री है और उनपर सरकार के काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है और उनकी व्यस्थता भी ज्यादा है। ऐसे में पार्टी के कामों को देखने और चुनाव की तैयारियों के लिए कल्पना सोरेन की जरूरत महसूस की जा रही है। कल्पना सोरेन का पार्टी के अंदर स्वीकारिता और लोकप्रियता भी ज्यादा है, ऐसे में अगर पार्टी की गतिविधियों के लिए कल्पना सोरेन को जिम्मेदारी दी जाती है तो विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में नया जोश दिखाई दे सकता है। जहां एक ओर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों के अनुसार पार्टी का कार्यक्रम लगातार कर रही है, खासतौर पर बीजेपी के कार्यक्रम लगातार हो रहे है, लेकिन हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जेएमएम की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया है। इस बीच में सिर्फ एक कार्यक्रम रांची में किया गया जिसमें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सभा की गई थी। पार्टी में संगठन और चुनाव को लेकर किसी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है, अगर कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उससे विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को फायदा हो सकता है। जेएमएम के प्रवक्ता विनोद पांडे ने भी कहा था कि कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन के बीच हुई मुलाकात में इस बात पर भी चर्चा हुई। अब पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की सहमति के बाद कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी जल्द ही दी जाएगी।

See also  बिहार में भू-माफियाओं ने बेच दी NHAI की जमीन, ROB निर्माण रूका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था शिलान्यास

इसके साथ ही हेमंत को चंपाई सोरेन ने जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम के विभाग को वापस लिये जाने की भी जानकारी दी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम द्वारा देखे जाने वाले विभाग संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग अपने पास रख लिया था इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री के इस मुलाकात को सरकार और संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now