जलसहिया बहनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे उपहार, रांची में 25 हजार जलसहिया का महाजुटान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2024

जलसहिया बहनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे उपहार, रांची में 25 हजार जलसहिया का महाजुटान

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यभर के 25 हजार जलसहिया बहनों को 12 हजार रुपये का उपहार देंगें जलसहिया बहनों को जल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में jhar-jal App के माध्यम से कार्य करने के लिए स्मार्ट फोन हेतु 12 हजार रुपये दिये जाएंगे। रांची के प्रभात तारा मैदान में 25 हजार जलसहिया बहनों का महाजुटान होगा।

पुरूषों से ज्यादा महिलाओं को मिली नौकरी, धनबाद में 22,399 महिलाओं और 14593 पुरुषों हेमंत ने दिया को ऑफर लेटर
जलसहिया बहनों पर सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया गया है। ग्राम स्तर पर कार्यरत जलसहिया बहानों को प्रतिमाह 2000 मानदेय राशि भी निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने राज्य भर की 25 हजार जलसहिया बहनों के रांची पहुंचने का अनुमान है। इतनी भारी संख्या में जुटान होने से ट्राफिक की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। अलग अलग जिलों से 500 गाड़ियों में सवार होकर जलसहिया बहनें रांची पहुंचेंगी। इससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है, हालांकि कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। प्रभात तारा मैदान के आसपास आठ जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए है। इसमें से 5 पार्किंग स्थल जल सहिया को लेकर आने वाहनों और 3 पार्किंग स्थल वीवीआईपी व वीआईपी की गाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है।

See also  झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now