Land Scam: जेएमएम नेता अंतू तिर्की, अफसर अली सहित 10 के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

ED news

रांची: जमीन घोटाला मामले में मनी लाउंड्रिंग के तहत जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित पीएमएलए कार्ट में जेएमएम नेता अंतू तिर्की सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि सभी आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन को प्रतिबंध मुक्त किया और उसकी खरीद-बिक्री की। इसके बदले में भारी मात्रा में कैश का लेन देन किया गया। ईडी ने रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपने यहां दर्ज ईसीआईआर में यह चार्जशीट की है। इसी ईसीआइआर में अनुसंधान के क्रम में ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

See also  Train Accident पर हेमंत सोरेन ने केंद्र पर किया हमला, कहा बेपटरी हो रही है ट्रेनें रेलवे की हकीकत सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now