- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

India Alliance की बैठक में खरगे ने दूसरे दलों को दिया साथ आने का न्यौता, कहा-मोदी के नाम पर चुनाव लड़े जनमत उनके खिलाफ

India Alliance की बैठक में खरगे ने दूसरे दलों को दिया साथ आने का न्यौता, कहा-मोदी के नाम पर चुनाव लड़े जनमत उनके खिलाफ

दिल्ली: लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद जहा एक ओर दिल्ली में एनडीए की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। मोदी 7 जून को राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, वही दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया अलाइंस की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका वाड्रा,शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी,कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन, स्टालिन, सीताराम येचुरू, संजय सिंह, उमर अब्दुल्ला, डी राजा, संजय राउत समेत गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

india meeting1

NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता, सहयोगी दलों ने समर्थन पत्र सौंपा
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सहयोगी दलों को एक साथ तालमेल के साथ चुनाव लड़ने पर सभी को बधाई दी। इसके साथ ही जो दल अब तक इंडिया अलाइंस में नहीं आये उनको भी साथ आने का न्यौता दिया। उन्होने कहा कि चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा गया और जनमत ने उन्हे बहुमत नहीं दिया है। ये जनमत को नकराने की कोशिश करेंगे।

See also  मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगी आग, वेटिंग रूम में मची अफरातफरी, तीन के अंदर शार्ट सर्किट की स्टेशन पर दूसरी घटना

stalin rahul akhilesh

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा कि INDIA जनबंधन की बैठक में मेरा शुरुआती वक्तव्य —
1. मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई!
2. 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।
3. व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है।
परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे।
4. हम यहाँ से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।

See also  नाराज विधायकों से मिलने के मूड में नहीं कांग्रेस आलाकमान, मंत्रियों को हटाने की मांग पर अड़े विधायकों का नहीं ले रहा है कोई नोटिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now