- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Kalpna Soren : का तीर लगेगा निशाने पर या होगा बड़ा उलटफेर, Gandey थोड़ी देर में उपचुनाव के नतीजे

Kalpana Soren ने चुनाव पचार के दौरान कहा-4 जून को खेला होबे, 1 जून को JMM-CONGRESS को मिलेगा वोट खटाखट-खटाखट

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के साथ-साथ गांडेय विधानसभा के उपचुनाव (Gandey Bye Election) )क Result भी थोड़ी देर में आने वाला है ।गांडेय विधानसभा उपचुनाव का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि यहां से हेमंत सोरेन की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू, कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें भावी मुख्यमंत्री माना जा रहा है ।

कल्पना के खिलाफ BJP के दिलीप वर्मा

गांडेय विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिलीप वर्मा को मैदान में उतारा है, जो कल्पना सोरेन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे की पार्टी की नीतियों की जमकर आलोचना की। कल्पना सोरेन ने BJP पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए BJP को झारखंड और झारखंडी विरोधी करार दिया।

See also  कल्पना सोरेन को अरविंद केजरीवाल ने किया फोन, हेमंत सोरेन पर ED की कार्रवाई को लेकर हुई बातचीत

सरफराज अहमद ने खाली की थी गांडेय सीट

गांडेय विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद ने जीत दर्ज की थी। ईडी द्वारा बार-बार हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। चर्चा थी कि अगर हेमंत सोरेन जेल जाते हैं, तो कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगी। इसलिए गांडेय सीट खाली करवाई गई थी।

गांडेय विधानसभा सीट पर 68.92 प्रतिशत मतदान

गांडेय विधानसभा सीट पर 3,16,214 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,17,948 लोगों ने मतदान किया। यहां 68.92 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 68.55 प्रतिशत पुरुष और 74.73 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 66.19 प्रतिशत मतदान

गांडेय विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीटों के साथ 20 मई को मतदान हुआ था। इस चरण में झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर 63.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान हुआ, जिसमें कुल 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।

See also  नाइजर में फंसे झारखंडी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार एक्टिव, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now