‘INDIA’ को मिलेंगे 295 सीटें ; मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया दावा, दिल्ली में कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन ने बैठक में लिया हिस्सा

india meeting

रांचीः  दिल्ली में NDIA  की बैठक में कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन ने हिस्सा लिया । ममता बनर्जी को छोड़ पूरा विपक्ष इस बैठक में शामिल दिखा ।  राहुल और प्रियंका के बीच में बैठीं कल्पना सोरेन के हाथ में एक लिस्ट भी थी । ऐसे ही कागज सभी नेताओं के हाथों में देखी गई । माना जा रहा है कि इनमें जीतने वाली संभावित सीटों के नाम है ।  नतीजों से पहले  विपक्षी नेताओं की यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है ।  कांग्रेसअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीटिंग के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेगीं ।

- Advertisement -
LD-advertisement

- Advertisement -
royal-soler-new

नतीजों से पहले बन गई रणनीति

चार जून को वोटों की गिनती से पहले इस तरह की बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस और दूसरे दल अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त है कि सत्ता परिवर्तन के लिए खुद को तैयार रखने की कवायद तक शुरु कर दी गई है । हांलाकि इस बैठक का मकसद क्या है इस पर कोई अपनी राय जाहिर नहीं कर रहा है लेकिन संकतों से यही अर्थ निकल रहा है कि विपक्ष नतीजों को लेकर अपनी रणनीति तय करने में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है । जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की स्थिति में किस तरह की रणनीति अपनानी है इस पर भी चर्चा संभव है ।

IMG 7162

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही इस बैठक में शरद पवार, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद थे ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now