रांची के Xtreme Bar में डीजे सैंडी हत्याकांड और मारपीट मामले में अब तक चौदह गिरफ्तारियां, हत्या के आरोपी अभिषेक सिंह का पिता भी अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2024

रांची के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या और मारपीट मामले में रांची पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है ।  बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल 2024 को उदय शंकर सिंह के नाम से जारी बार का लाइसेंस, विशाल सिंह द्वारा लीज पर लेकर अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

हत्या और गिरफ्तारी

डीजे संचालक की हत्या के मामले में पाँच लोगों की और दोनों पक्षों में मारपीट के मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई। घटना के बाद राइफल छिपाने और अभिषेक को भगाने में उसके पिता अशोक सिंह ने मदद की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेशी के बाद रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया। हत्या के आरोपी अभिषेक उर्फ विक्की सिंह को सोमवार को गया से गिरफ्तार किया गया।

See also  ट्रेन में अकेले बैठी थी खूबसूरत लड़की, देख कर मचल गया TT, ऐसी की हरकत मच गया बवाल

अभिषेक के पिता और दोस्तों की गिरफ्तारी

मंगलवार को अभिषेक के पिता अशोक कुमार सिंह और तीन दोस्तों प्रतीक,मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन और समरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

Xtream bar

पटना का रहने वाला प्रतीक

प्रतीक मूल रूप से पटना जिले के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत जगदेव पथ स्थित वैष्णव विल्प अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। मारपीट के आरोप में बार के मालिक उदय शंकर सिंह, बार का लीज होल्डर विशाल सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

EB72D825 78F4 4092 864E 40E49C4DDB6E 1

कई एफआईआर दर्ज

डीजे संचालक संदीप के मित्र और बार के मैनेजर शुभम कुमार के बयान पर अभिषेक उर्फ विक्की, उसके पिता अशोक सिंह, समरुद्दीन उर्फ छोटू, प्रतीक और मृत्युंजय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरी प्राथमिकी अभिषेक सिंह ने बार के मालिक, लीज होल्डर, मैनेजर, बाउंसर और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई है। तीसरी एफआईआर बार के मालिक उदय शंकर सिंह ने अभिषेक और उसके दोस्तों के खिलाफ दर्ज कराई है।

See also  अंबा प्रसाद को एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी से झटका, परिवारिक सदस्यों के 15 बैंक खाते हुए फ्रीज

 

बदले के लिए हत्या

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में मारपीट के बाद अभिषेक सिंह ने अपने दोस्तों के साथ बदला लेने का प्लान बनाया और डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या कर दी। घटना के बाद राइफल छिपाने और अभिषेक को भगाने में उसके पिता अशोक सिंह ने मदद की।

गिरफ्तारी की आरोपियों की लिस्ट

1.अभिषेक सिंह उर्फ विक्की (32 वर्ष)

2. अशोक कुमार सिंह (65 वर्ष)

3. प्रतीक (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर)

4. मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ मिथुन (35 वर्ष)

5. समरुद्दीन (35 वर्ष)

6. उदय शंकर सिंह (44 वर्ष)

7. विशाल सिंह (33 वर्ष)

8. तुसर कांती दास (31 वर्ष)

9. शुभम कुमार (28 वर्ष)

10. अजीत कुमार सिंह (43 वर्ष)

11. सफीर अहमद (35 वर्ष)

12. विशाल साहू (26 वर्ष)

13. पंकज अग्रवाल उर्फ गुल्लू (50 वर्ष)

14. मनीष कुमार उर्फ रवि कुमार (32 वर्ष)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now