Hemant Soren ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत की गुहार, रांची की PMLA कोर्ट ने याचिका कर दी थी खारिज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2024

Hemant Soren ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत की गुहार, रांची की PMLA कोर्ट ने याचिका कर दी थी खारिज

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है। ईडी ने बरियातू के 8.86 एकड़ जमीन के मामले में 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्होने रांची के पीएमएलए कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की थी जिसे 13 मई को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में अपने जमानत की याचिका वापस ले ली थी और हाईकोर्ट का रूख किया था।

Ranchi के Xtreme बार में गोली चली, DJ की गोली मारकर हत्या, बाउंसर और शराब पीने आये युवकों में हुआ था विवाद
हाईकोर्ट में दाखिल किये गये याचिका में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आप को निर्दोष बताया है और कोर्ट से जमानत मांगी है। 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हे 13 दिनों तक रिमांड पर रखकर पूछताछ की थी, इसके बाद से वो रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए कोर्ट ने उन्हे एक दिन का पेरौल 6 मई को दिया था और उसके बाद से वो लगातार जेल में बंद है। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन समेत 5 पर चार्जशीट दायर कर आरोपी बनाया है।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से NCC बिहार-झारखंड के ADG मेजर जनरल ए एस बजाज ने की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now