Cyclone Remal का असरः बंगाल से ओडिशा तक बारिश और तेज हवाओं का कहर, झारखंड में भी दिख रहा है असर

Cyclone Remal का असरः बंगाल से ओडिशा तक बारिश और तेज हवाओं का कहर, झारखंड में भी दिख रहा है असर

रांची: साइक्लोन रेमल का पश्चिम बंगाल में कहर देखने को मिल रहा है। साक्लोन की वजह से कई घर तबाह हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये। 135 किलो मीटर की रफ्तार के साथ गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया। चक्रवाती तूफान ने अपने तबाही के कई निशान छोड़े है।

2 5

Nishikant Dubey का अपनों ने छोड़ा साथ, अभिषेक आनंद झा के समर्थन में उतरे बब्लू खवाड़े और पंडा समाज
बंगाल के खाड़ी की ओर से आ रहे चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा हैै। सोमवार को इसका सबसे अधिक असर संताल परगना और कोल्हान में देखने को मिल रहा है। संताल और कोल्हान में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है और आसमान में बादल छाएं हुए है। रांची और उसके आसपास के इलाकों में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है।

1 5

तूफान को देखते हुए रांची और कोलकाता के बीच चलने वाली विमान सेवा को रद्द कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now