Pune Accident : वेदांत अग्रवाल ने ड़ेढ़ घंटे में 48 हजार की पी ली थी शराब, पोर्शे कांड पर सोशल मीडिया पर न्याय व्यवस्था पर मीम की बाढ़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2024

Pune accident

पुणे:  पुणे के पोर्शे कार एक्सीडेंट (Pune Accident) मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है । आरोपी वेदांत अग्रवाल ने डेढ़ घंटे के अंदर ही अड़तालीस हजार रुपए की शराब पी ली थी । पुलिस के मुताबिक वेदांत अग्रवाल अपनी पोर्शे कार से दो लोगों को मारने से पहले पहले दो पबों का दौरा किया था। पहले पब, Cosie था जहां  पर इस लड़के ने अपने दोस्तों के साथ 48,000 रुपये खर्च किए। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के अनुसार, उन्होंने 48,000 रुपये का बिल हासिल किया है जो उस पब में चुकाया गया था जहां नाबालिग ने शराब पी थी।

वेदांत अग्रवाल का सीसीटीवी फुटेज मिला

वेदांत अग्रवाल और उसके दोस्तों की शराब पीने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। दुर्घटना के बाद, पुणे पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (शराब पीकर गाड़ी चलाने) के तहत मामला दर्ज किया है। खून के नमूनों की रिपोर्ट अभी बाकी है।

See also  खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सिक्का, निकाल नहीं पाए दुमका मेडिकल कॉलेज डॉक्टर, एम्स रेफर

सोशल मीडिया पर Pune Accident का मीम

सोशल मीडिया पर पुणे एक्सीडेंट को लेकर जबरदस्त कैंपन चलाया जा रहा है । तरह-तरह के व्यंगात्मक मीम  बनाए जा रहे हैं।

Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया
Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया
Pune Accident
साभार- सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुणे एक्सीडेट पर इंसाफ की मांग करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है ।

 राहुल गांधी ने की इंसाफ की मांग


दो मर गए तो क्या हुआ ! चलो लेख लिखो बेल लो ! करोड़ों की कार चलाने वाले , अरबों की दौलत वाले पुणे के Vedant Agarwal का कांड सुन इंसाफ से भरोसा उठ गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now