Pawan Singh और Jyoti Singh में दूरियां हो गई खत्म, लोकसभा चुनाव में मिल रहा है पत्नी का पूरा साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

Pawan Singh और Jyoti Singh में दूरियां हो गई खत्म, लोकसभा चुनाव में मिल रहा है पत्नी का पूरा साथ

पटना: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह फिर से एक दूसरे के करीब आ गये है। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे के काफी दूर हो गये थे और बात तलाक तक आ गई थी। पहले एक दूसरे के विरोध में रहने वाले पति पत्नी इन दिनों चुनाव के दौरान एक दूसरे के साथ नजर आये।

Minister Alangir Alam के बयान और डिजिटल डिवाइस से मिले टेंडर में कमीशनखोरी के नये तथ्य
अपनी पत्नी के बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए पवन सिंह ने अपनी पत्नी की पहली बार तारीफ की। उनसे चुनाव में पत्नी और परिवार के सपोर्ट पर सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि बिना परिवार के सपोर्ट के कुछ भी नहीं हो सकता, परिवार का फुल सपोर्ट है। मां और चाचा का अशीर्वाद है, पत्नी साथ में है, भाई साथ है। किसी भी कार्य में परिवार का सपोर्ट अलग मायने रखता है। हर जगह से हर परिवार से फुल सपोर्ट चाहिए। मै एकदम मस्त हूं और खुश हूं।

See also  Patna: लालू परिवार ने डाला वोट, तेजस्वी ने कहा बीजेपी का खेल खत्म ; Singer Pawan Singh ने मोदी को समर्थन को बताया फेक न्यूज

ये पहला मौका था जब पवन सिंह के सामने न केवल पत्नी का जिक्र किया बल्कि उनकी तारीफ भी की। पवन सिंह को उनकी पत्नी और परिवार के साथ देखकर उनके चाहने वाले भी काफी खुश नजर आये। पवन सिंह के कुछ फैंस ने कहा कि पवन भइया के पास मां का आशीर्वाद और पत्नी का प्यार है उनकी चुनाव में जीत जरूर होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now