सुशील मोदी के निधन से बीजेपी में शोक की लहर, पीएम मोदी, अमित शाह; राजनाथ सिंह, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2024

Sushil Modi Is No More

पटनाः सुशील मोदी नहीं रहे (Sushil Modi is No More) । बिहार बीजेपी के नेता , पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील मोदी का कैंसर की वजह से निधन हो गया है । बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है । कल राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

 

सुशील मोदी (Sushil Modi )को कैंसर है इसकी जानकारी हाल में ही मिली थी। दिल्ली के एम्स में सुशील मोदी का इलाज चल रहा था  जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने सुशील मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी ।

 

बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने सुशील मोदी को राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

 

सुशील मोदी के निधन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि दी है।

रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने एक्स पर लिखा कि

आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने भी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी है ।

जेपी आंदोलन से निकले थे सुशील मोदी

जेपी आंदोलन से उपजे सुशील मोदी ने बिहार में बीजेप की लंबे समय तक सेवा की है। एक तरह से वे बिहार बीजेपी का दशकों तक  चेहरा रहे । सुशील मोदी मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था। इनके माता का नाम रत्ना देवी तथा पिता का नाम मोती लाल मोदी था। इनका विद्यालय जीवन पटना के सेंट माइकल स्कूल में हुई। इसके बाद इन्होने बी.एस.सी. की डिग्री बी.एन. कॉलेज, पटना से प्राप्त की। बाद में इन्होने एम.एस.सी. का कोर्स छोड़ दिया जयप्रकाश नारायण  द्वारा चलाये गए आंदोलन से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 

 

1990 में सुशील मोदी ने संसदीय राजनीति की शुरुआत पटना केंद्रीय विधानसभा (जिसे अब कुम्हरार  विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र) के रूप में जाना जाता है) से चुनाव लड़ा । 1 99 0 में, उन्हें बीजेपी बिहार विधानसभा दल के मुख्य सचेतक बनाया गया था। 1996 से 2004 तक वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने पटना हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जनहित याचिका दायर की, जिसे बाद में चारा घोटाले के रूप में जाना जाता था। 2004 में वह भागलपुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सदस्य बने।

2005 में बिहार चुनाव में, एनडीए सत्ता में आया और मोदी को बिहार बीजेपी विधानमंडल पार्टी के नेता चुना गया। उन्होंने बाद में लोकसभा से इस्तीफा दे दिया और बिहार के उपमुख्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला। कई अन्य विभागों के साथ उन्हें वित्त पोर्टफोलियो दिया गया था। 2010 में बिहार चुनावों में एनडीए की जीत के बाद, वह बिहार के उप मुख्यमंत्री बने रहे।

See also  DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now