- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Sukhdev Bhagat ने पूरे परिवार के साथ लाइन में लगकर डाला वोट, समीर उरांव ने बिशनपुर और धीरज साहू ने लोहरदगा में किया मतदान

लोहरगा: झारखंड में लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दौरान वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर वोटरों की लंबी कतार देखने को मिला है। लोहरदगा में कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने पूरे परिवार के साथ लाइन में लगकर अपना वोट डाला। वही बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव ने गुमला के बिशनपुर में अपना वोट डाला।

samir

 

Hemant Soren को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, सुप्रीम कोर्ट ED को जारी किया नोटिस, 17 मई को होगी सुनवाई

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने लोहरदगा के बालिका विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

dhiraj sahu

रणजी खिलाड़ी और लोहरदगा डिस्ट्रीक आईकॉन आशीष कुमार ने भी मतदान करने के बाद लोगों से अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील की।

ashish kumar

 

मतदान करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ही नहीं आम वोटरों में इस बार गजब का उत्साह देखा जा रहा है। लोगों में ये विश्वास आया है कि कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है। गांधी के देश में लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। इसका प्रभाव निश्चित रूप से लोहरदगा में भी देखने को मिला है। 7 मई को राहुल गांधी की लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में हुई सभा के दौरान जो जनसैलाब दिखा, ये साबित करती है ये इस बात की साक्षी है कि इस बार के चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में 100 फीसदी जा रही है, बड़े बहुमत से ये सीट कांग्रेस के झोली में जाने वाली है।

See also  शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह,पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक रामचंद्र सिंह हुए शामिल

sukhdev family
सुखदेव भगत ने आगे पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की हार पर कहा कि पिछली बार खूंटी और लोहरदगा में जिस तरह से सर्वर डाउन हुआ, ये चर्चाएं भी रही है मीडिया में कि कुछ त्रुटियां रही और हमें हार का सामना करना पड़ा। इस बार मै कांफिडेंट हूं इस बार पूरी तैयारी है। महागठबंधन के लोगों को पूरा सहयोग मिला। पिछली बार थोड़ा समय कम मिला था इस बार अधिकतर जगह हम जनता के बीच गए उनका साथ मिला, इसबार जीत तो तय है मार्जिन भी ज्यादा होगा। जिस तरह से मोदी जी की सरकार देश को अलग राह ले जाना चाहती है उससे लोग परेशान और दुखी है लोग गांधी जी के देश में शांति चाहती है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस को फायदा हुआ है लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे है। लोहरदगा में 60 फीसदी मतदान कांग्रेस के पक्ष में होगा।

See also  चमरा लिंडा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशनः चमरा आज करेंगे पहली जनसभा, लोहरदगा सीट के लिए कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now