Video:विधायक ने मारा चांटा तो वोटर ने भी खींच दिया तमाचा,  मतदान के दिन MLA की गुंडागर्दी हुई वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2024

Guntur tenali mla

Guntur:  आंध्र प्रदेश के गुंटुर में विधायक की गुंडागर्दी भारी प़ड़ गई । कतार से निकल कर वोट डालने की कोशिस में उसे चांटा खाना पड़ गया।  वीआईपी संस्कृति का निर्लज्ज प्रदर्शन करते हुए, आंध्र प्रदेश के एक विधायक ने एक मतदाता को थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उसने आज सुबह गुंटूर जिले के एक मतदान केंद्र पर विधायक द्वारा कतार में कूदने पर आपत्ति जताई थी।

वीडियो अब वायरल हो  चुका है ।  वीडियो में दिख रहा है कि तेनाली के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक ए शिवकुमार मतदाता के पास आते और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वोटर ने भी  चांटे का जवाब चांटे से दिया ।  इसके बाद विधायक के समर्थक भी हंगामा करने लगे औऱ वोटर से मारपीट की । 10 सेकंड के वीडियो में किसी भी सुरक्षाकर्मी को मतदाता को बचाने के लिए हस्तक्षेप करते हुए नहीं देखा जा सकता है।

See also  अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 13.24 एकड़ जमीन जब्त, ED चार्जशीट से खुले राज

यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट शुरू होने से पहले वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन मतदाता पर विधायक के हमले की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now