ED ने मंत्री के PS संजीव लाल की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2024

sanjeev

ED Update: रांची के ईडी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद  उनकी पत्नी को तलब किया है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की टीम उनसे बरामद पैसों के बारे में पूछताछ करेगी।

संजीव लाल व उसके नौकर जहांगीर आलम ईडी की रिमांड पर हैं। संभावना है कि दोनों आमने सामने बैठाकर ईडी पैसे के बारे में पूछताछ करेगी। बधुवार को ईडी ने झारखंड मंत्रालय में संजीव लाल के चैंबर और मंत्री कोषांग में छापेमारी करते हुए दस्तावेजों की जांच की थी।

झारखंड मंत्रालय भी पहुंची थी ईडी की टीम

एपीपी बिल्डिंग स्थित ग्रामीण विकास विभाग में ईडी की छापेमारी और कैश बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक महकमें से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसके बाद हलचल बढ़ गई है। ईडी की टीम ने इससे पहले छापेमारी कर संजीव और जहांगीर के आवास पर छापेमारी कर 35.23 करोड़ रूपये कैश बरामद किये थे। घर के बाद अब ऑफिस में भी कैश की बरामदगी हुई है। बीते दो दिनों में अबतक 37.37 करोड़ रूपये बरामद हो चुके है।

See also  मानहानि मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

MR का काम करने वाला जहांगीर कैसे बना ‘करोड़पति नौकर’, जानें मंत्री के PS से दोस्ती की कहानी

ईडी को जानकारी मिली है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में भ्रष्टाचार और ठेकों से कमीशन के नाम पर उगाही का पैसा संजीव लाल जो मंत्री के ओएसडी है उनतक पहुंचता था। ईडी की टीम इसे मामले में और साक्ष्य जुटाने के लिए पहली बार झारखंड मंत्रालय के अंदर गई है।

Akash Anand ने Mayawati के एक्शन के बाद तोड़ी चुप्पी, अंतिम सांस तक लड़ूंगा, आपका आदेश सिर माथे पर

Air India Express प्रबंधन ने लिया बड़ा एक्शनः Sick Leave पर गये कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

खेल में Virat प्रतिभा तो क्यों नहीं बोले क्यों बे…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now