BJP आदिवासी को वनवासी कहती है लेकिन आदिवासी ही है जमीन के पहले मालिक, राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला

BJP आदिवासी को वनवासी कहती है लेकिन आदिवासी ही है जमीन के पहले मालिक, राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चाईबासा और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कोनबीर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जेएमएम की नेता कल्पना सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। नये पार्लियामेंट का उद्घाटन आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से नहीं कराये जाने को लेकर उन्होने पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई लेकिन उसमें भी राष्ट्रपति नजर नहीं आई। नरेंद्र मोदी ने देश के राष्ट्रपति का अपमान किया उनके दिल में आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं।

आदिवासी जमीन के पहले मालिक

Muslim Reservation वाले बयान पर फंसे लालू तो देनी पड़ी सफाई, मोदी ने कहा- इसी बात की हमें थी आशंका
उन्होने आगे कहा कि बीजेपी के लोगा आपको वनवासी कहते है। बीजेपी ने आपको ये नाम इसलिए दिया है क्योकि वो आपको हक और भागीदारी नहीं देना चाहते है। लेकिन मै आपसे कहना चाहता हूं कि आप वनवासी नहीं है, आप आदिवासी है, आप हिंदुस्तान के असली मालिक हो। आप किसी भी BJP नेता से पूछिए कि..हम आदिवासी हैं। हमारा जल-जंगल-जमीन पर पहला हक बनता है, क्योंकि हम यहां के पहले मालिक हैं। BJP के नेता कहेंगे- आप वनवासी हैं, जंगल में रहिए, ऐसे सवाल मत पूछिए.. अधिकारों की बात मत कीजिए।

See also  BJP सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशीर सिन्हा ने नहीं ली कांग्रेस की सदस्यताः यशवंत सिन्हा के पोते की पॉलिटिकल एंट्री पर सस्पेंस

कल्पना ने बोला बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी के साथ सभा को संबोधित करने के बाद कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के साथ चाईबासा में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से आदरणीय श्रीमती जोबा माझी जी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा मे शामिल हुई।

तानशाही ताकतों के खिलाफ इस बार का चुनाव जनता लड़ रही है। तानशाही ताकतों ने चुनाव से पहले हेमन्त जी को जेल में डालकर सोचा कि उनका षड्यंत्र सफल हो जाएगा। लेकिन यह झारखण्ड है, यहां सिर्फ झारखण्डियत चलती है। वोट की चोट से तानशाही ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा।

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील है कि 13 मई के दिन क्रम संख्या 2 में तीर-धनुष पर बटन दबाकर आदरणीय जोबा जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें।

झारखण्ड झुकेगा नहीं!
INDIA रुकेगा नहीं!

जय झारखण्ड!

See also  सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव की गिरफ्तारी का विरोध, पालकोट में निकाला गया प्रतिवाद मार्च

~कल्पना मुर्मू सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now