दो बार कट गई शादी… परेशान होकर जवान ने उठाया खौफनाक कदम

लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली

Suicide in Hazaribag: हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह पांच बजे की है।  जहां डीआईजी आवास पर ड्यूटी में तैनात जवान विकास कुमार ने खुद के सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई, हालांकि उसको आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

Bomb in Delhi Schools: दिल्ली पुलिस ने कहा अफवाह थी, डरने की जरुरत नहीं;कई स्कूलों में बम की मिली थी धमकी

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार विकास डीआईजी आवास के गेट पर सुबह 3:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक संतरी की ड्यूटी पर तैनात हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। विकास ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Road Accident: गुमला और देवघर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी सुनील भास्कर, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिव आशीष व अन्य कई पदाधिकारी डीआईजी आवास पोस्ट पर पहुंच गए।

शादी कटने से परेशान चल रहा था जवान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का दो बार शादी कट गई थी, जिस वजह से वह काफी परेशान था। इसके अलावा कुछ घरेलू मामले को लेकर भी पिछले कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है।

Hemant soren ने एक दिन की मांगी हाईकोर्ट से औपबंधिक जमानत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now