Road Accident: गुमला और देवघर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2024

road accident

Road Accident in Gumla: गुमला जिले से एक बुरी खबर आर रही है। गुमला-राउरकेला नेशनल हाइवे पर मंगलवार देर रात टैंसेरा के पास भीषण सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों सबु अंसारी और अब्दुला अंसारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सबु अंसारी और अब्दुला अंसारी शहर में काम करने के बाद अपनी बाइक से रात अपने घर लौट रहे थे।

बाइक की टंकी फटी और लग गई आग

टैंसेरा से पहले ज्ञान ज्योति स्कूल के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। दुघर्टना में बाइक की टंकी फट गई और आग लग गई। अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गी। पीछे से आ रहे अंबोआ के ही दो मजदूर अजमत अंसारी और सलमान अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे।

Hemant soren ने एक दिन की मांगी हाईकोर्ट से औपबंधिक जमानत

See also  NDA सत्ता प्राप्त करने का या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं, संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद बोले मोदी

वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही बाइक की टंकी में भी आग पकड़ लिया और दोनों बाइक जल कर राख हो गए। अजमत अंसारी और सलमान अंसारी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि बोलेरो चालक और सवार व्यक्ति के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो व बर्निंग बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

ढुल्लू की सभा में कुर्सियां रह गई खाली, राजस्थान के मुख्यमंत्री के सामने कट गई नाक!

देवघर में भी सड़क दुर्घटना

राज्य के देवघर के सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में चार अन्य घायल हो गए हैं। मृतक गोपेश कुमार सिंह बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी का रहने वाला था। वह वर्तमान में सारठ के सेंट्रल बैंक में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। सेना से सेवानिवृत होने के बाद वह बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

See also  गुमला में भीषण सड़क हादसाः तीन कार सवार की मौत, दो की हालत गंभीर

T-20 World Cup के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत को मिला मौका, हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now