चतरा के इन गांवों में पहली बार होगी वोटिंग, दशकों से था नक्सलियों का कब्जा; कभी नरसंहार के लिए था बदनाम

चतरा, रमेश घोलप

झारखंड और बिहार के सीमाने में बसे कान्हाचट्टी प्रखंड के सुदरवर्ती उग्रवाद प्रभावित गड़िया अमकुदर गांव में जिले के वरीय पदाधिकारी का आगमन हुआ। डीसी एसपी समेत कई वरीय पदाधिकारी गांव पहुंचे और विकास का खाका तैयार किया। साथ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, सीआरपीएफ 190 बाटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव के साथ अति नक्सल प्रभावित कान्हाचट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के गड़िया और पथेल, सिकिद, अमकुदर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पहुंचे। इसके अलावे बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, तुलबुल, करमा, केन्दुवा सहोर, गड़िया बेंगो, सिकिद समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया।

Contents
See also  Loksabha Election 5th Phase :चतरा, कोडरमा हजारीबाग में मतदान शुरु , पोलिंग बूथ पर सुबह से कतार
चतरा, रमेश घोलप
कान्हाचट्टी के बच्चों के साथ चतरा डीसी रमेश घोलप

चतरा के नक्सल प्रभावित इलाके का दौरा

निरीक्षण के क्रम में उन्होने कहा 20 मई 2024 को मतदान दिवस के दिन बूथ केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होने सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को बूथ केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गड़िया, सिकिद, अमकुदर, पथेल, धवैया सहित अन्य गांवों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में मतदाओं को मत का अधिकार के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। उन्होने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मतदाओं से कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को चुनाव होना है। उस दिन आप जलपान करने से पहले मतदान किजिए। जो लोग अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर रह रहे है उन्हे भी उनके परिजन पर्व त्योहार जैसे अपने घर बुलाइए और अपने मत का प्रयोग करने बोलिए।

See also  रात भर वेंटिलेटर का इंतज़ार, निजी अस्पताल में भर्ती के लिए पैसे नहीं, आयुष्मान कार्ड नहीं...इस तरह हुई भगवान बिरसा मुंडा के परपोत की मौत

IMG 5831

मतदान बढ़ाने की अपील

आगे उन्होने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कम प्रतिशत वोट किए थे। इस बार जिले के सभी मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग शत प्रतिशत करना है। साथ ही उन्होने गड़िया, सिकिद बूथ स्तर के पदाधिकारी के अनुशंसा करते हुए कहा है जिले भर में जिन बूथ स्तर के पदाधिकारी द्वारा अच्छे कार्य किए गए है और ज्यादा से ज्यादा मतदाओं को जोड़ने का कार्य किया गया है वैसे बूथ स्तर के पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा झारखण्ड अलग होने के बाद पहली बार गड़िया, सिकिद और पथेल मतदान केन्द्र पर संबंधित गांव के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Jamsedpur में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कार सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

IMG 5832पहली बार डालेंगे वोट

बताते चले कि इससे पूर्व इन तीन गांवों के मतदाताओं को 11 से 13 किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करना पड़ता था। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि आप सभी मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी के बहकावे में न आएं। उक्त निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कान्हाचट्टी प्रखण्ड सभागार में उपस्थित सभी बीएलओ, शिक्षक और मतदाताओं के साथ बैठक कर मत का अधिकार के बारें में बताया और सभी को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन, सभी पंचायत सेवक, जनसेवक व अन्य उपस्थित थे।

See also  केंद्र ने नई पेंशन योजना को दी मंजूरी, क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, NPS से UPS कितना अलग; जानें इसके फायदे

Jamsedpur में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कार सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now