Patna Junction: पाल होटल में लगी आग में अब तक पांच से ज्यादा की मौत, कई लोगों को रेस्क्यू किया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2024

Patna Junction के पास पॉल होटल में लगी भीषण आग, कई लोग बिल्डिंग में फंसे, कई लोगों को निकाला गया

पटना: Patna Junction के पाल होटल में लगी भीषण आग में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है । रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों  के शव को निकाला है । अभी भी होटल में तलाशी जारी है ।  बता दें कि पटना जंक्शन के पास स्थित पॉल होटल में भीषण आग लग गई है। दमकल की आठ गाड़िया मौके पर मौजूद है जो आग बुझाने में लगी है। कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। कई लोगों को निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से होटल में आग लगी है। स्टेशन के आसपास के इलाकों में आग की वजह से अफरातफरी मच गई है। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को होटल के छत से रेस्क्यू किया गया है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजन कुमार ने कहा है कि करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है और कई लोग फंसे हुए है जिन्हे निकालने की कोशिश जारी है।

See also  Jantar Mantar Delhi CJP Protest: ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस के हिरासत में, CJP ने देशवासियों से किया जंतर-मंतर कूच का आवाह्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now