JAC Results में बेटियों का जलवाः लोहरदगा की सना संजूरी बनीं सेकेंड टॉपर, जिले की चार बेटियां बनी स्टेट टॉपर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2024

JAC Results में बेटियों का जलवाः लोहरदगा की सना संजूरी बनी सकेंड टॉपर, जिले की चार बेटियां बनी स्टेट टॉपर

लोहरदगा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा में लोहरदगा की सना संजूरी 98.06 प्रतिशत अंक लाकर सकेंड टॉपर बनी है। लोहरदगा की चार बेटियों ने जिले का नाम रौशन किया है और स्टेट टॉपर बनने में सफलता पाई है। इन चार बेटियों में तीन बेटियां ने इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग में पढ़ाई की है, जबकि एक बेटी ने लोहरदगा के उर्सूलाइन कांवेंट बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ाई की है। हजारीबाग के ही इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की ज्योत्सना ज्योति 99.2 प्रतिशत अंक लाकर फर्स्ट स्टेट टॉपर बनी है।

sana topper

सेकेंड टॉपर सना के बारे में जानिये

Ulgulan Maha rally के पोस्टर में चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं, बाबूलाल ने बताया आदिवासी का अपमान, BJP प्रवक्ता बोले-CM की तस्वीर ढूंढो तो जाने
सकेंड स्टेट टॉपर सना संजूरी सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू तोड़ाई की रहने वाली है। उसके पिता व्यवसायी है मां गृहणी है। उसको परीक्षा में 493 अंक मिले है। उसने लोहरदगा के उर्सूलाइन कांवेंट बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा एक से छह तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में पर पढ़ाई की। सना विज्ञान की पढ़ाई करने के बाद इंजीनियर और फिर बाद में प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा रखती है।

See also  लोहरदगा में बाराती बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बाराती, बड़ा हादसा होने से टला

topper3

 तनु, शुभांगी और माही ने किया नाम रौशन

लोहरदगा सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट राजेश्वर महतो और परिचारिका बिंदेश्वरी की पुत्री तनु राजमुक्ति (490 अंक) और लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवा टोली निवासी दिलीप कुमार ठाकुर और नीतू देवी की पुत्री माही कुमारी (489 अंक) एवं हरमू लोहरदगा निवासी राजीव कुमार सिंह और प्रियंका सिंह की पुत्री शुभांगी सिंह (489 अंक) प्राप्त किए हैं।

topper 3

सिमी संजुरी, तनु राजमुक्ति, शुभांगी सिंह इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की छात्रा हैं, जबकि माही उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है। स्टेट टॉपर में सना को राज्य में दूसरा स्थान तनु राज मुक्ति को पांचवा स्थान माही और शुभांगी सिंह को छठा स्थान प्राप्त हुआ है।तनु राजमुक्ति आगे चलकर  डॉक्टर बनना चाहती हैं। तनु की सफलता पर भी पूरा परिवार काफी खुश है। लोहरदगा की चार बेटियों ने माध्यमिक परीक्षा में राज्य में स्थान सुनिश्चित कर गौरव बढ़ाया है। उर्सूलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्रा माही कुमारी ठाकुर स्टेट में छठे स्थान के साथ-साथ जिले की टॉपर बनी है। माही कुमारी ठाकुर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की चाहत रखती है। जबकि शुभांगी सिंह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

See also  लोहरदगा में मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, असमाजिक तत्वों ने की मुजावर से मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

topper 2

जिया के पिता चलाते है सैलून, वो कभी ट्यूशन नहीं गई

Dhullu Mahato को बख्शने के मूड में नहीं Saryu Rai : किसानों की जमीन को हड़पने का लगाया आरोप

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ निवासी सैलून संचालक संजय कुमार ठाकुर एवं आरती देवी की बेटी जिया कुमारी ठाकुर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। जिया कुमारी ठाकुर पहली कक्षा से लेकर अब तक की पढ़ाई लोहरदगा के उर्सूलाइन कांवेट से की। जिया कुमारी ठाकुर अपनी पढ़ाई के दौरान कभी भी टयूशन नहीं ली, बल्कि खुद के दम पर मैट्रिक की परीक्षा में जिले के सेकेंड टॉपर बनी है।जिया कुमारी ठाकुर के पिता शहरी क्षेत्र के रेलवे बस पड़ाव में सैलून चलाते हैं, जबकि मां गृहणी है। जिया कुमारी ठाकुर कहती है कि आज तक उसने टयूशन नहीं ली, खुद से पढ़कर 484 अंक के साथ 96.8 फीसदी अंक लाकर बेहतर की और आगे आईएएस बनकर देश की सेवा करूंगी।

See also  13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया प्यार का इजहार, इनकार किया तो..

topper1

उसने कहा कि कि लक्ष्य के साथ मेहनत करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। जिया कहती है कि बेहतर मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर पढ़ाई में और भी बेहतर किया जा सकता है।

JAC Result: कभी थी जेल, अब यहां निकलती हैं झारखंड की टॉपर लड़कियां, बनतीं हैं IAS-IPS ;IITians

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now