रामनवमी में माहौल खराब करने की साजिश! घर की छत पर ईट मिलने पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, जानिये किसके दावे में है कितना दम

रामनवमी में माहौल खराब करने की साजिश! घर की छत पर ईट-पत्थर मिलने पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, जानिये किसके दावे में है कितना दम

रांची : रामनवमी से एक दिन पहले रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में घर की छतों पर ईट और पत्थर के टुकड़े पुलिस को दिखाई दिये। ड्रोन कैमरे से लिये गए वीडियो में घर की छतों पर निर्माण सामग्री के रूप में ईट और अवशेष दिखाई दिये, जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया में फैलाकर ये प्रचारित किया जाने लगा कि रामनवमी के मौके पर माहौल खराब करने और रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी के इरादें से ईट और पत्थर रखे गए है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस न इसका खंडन करते हुए कहा कि घर की छतों पर पत्थर और ईट माहौल खराब करने की इरादें से नहीं बल्कि निर्माण कार्य के मकसद से रखे गए थे। घर के मकान मालिक को इसे हटाने का निर्देश दिया गया है जिसके बाद उसे हटा लिया गया है।

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस रोके जाने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर पुलिस गाड़ियों में की तोड़फोड़

नेता प्रतिपक्ष के पोस्टर से मामले ने पकड़ा तूल

पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी (amar kumar bauri) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे रामनवमी (ramnavmi) में माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए पोस्ट किया कि इसे संयोग कहा जाए या प्रयोग!

See also  रांची में SSP के निर्देश पर अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 5 एकड़ में लगी फसल नष्ट

राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद के महाठगबंधन की सरकार आने के बाद से हिंदू मंदिरों और त्योहार पर हमले होते रहे हैं। वोट बैंक और तुष्टिकरण कि उनकी नीति के कारण विघटनकारी ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

आज रामनवमी का त्यौहार है। इस बीच घरों पर पत्थर और कांच की बोतल रखने का मकसद क्या हो सकता है? मैं रांची पुलिस को सच्चाई सामने लाने के लिए बधाई देते हुए अपील करता हूं कि मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दें। ऐसे घरों को चिन्हित कर शोभायात्रा को सुरक्षा दी जाए …

amar post

 

मुख्यमंत्री ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (champai soren) सामने आये और उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील आम लोगों से की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल से कुछ सोशल मीडिया हैंडल द्वारा रांची की हिंदपीढ़ी में कुछ घरों के ऊपर ईंट, पत्थर आदि होने को लेकर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं।

See also  पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रूटीन चेक के दौरान 10-11 घरों की छतों पर निर्माण सामग्री मिली थी, जिसे हटवा दिया गया है। इनमें से कुछ घर हाल में बने हैं, जबकि कुछ अभी भी निर्माणाधीन हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घरों के मालिक विभिन्न समुदायों से आते हैं।

कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। झारखंड पुलिस को ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है।

champai post 1

पिछले दो दिनों से रांची पुलिस कर रही है खंडन

मामले के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद बुधवार को रांची पुलिस ने फिर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए उस खबर का खंडन किया जिसमें ये कहा गया था कि घर की छतों पर ईट और पत्थर माहौल खराब करने के मकसद से रखा गया था। पुलिस ने हिदायत देते हुए ऐसे पोस्ट को हटाने को कहा है साथ ही पुलिस ने ऐसी अफवाह को फैलाने वालों पर कार्रवाई की भी बात कही है। पुलिस ने कहा है कि विधि-व्यवस्था संघारण हेतु ड्रोन कैमरा द्वारा सर्वे किया जाना एक मानक प्रक्रिया(SOP) है। ड्रोन सर्वे के दौरान पाये गये निर्माण सामग्री को हटाने का निर्देश मकान मालिक को दिया गया था, समुदाय विशेष के साथ ड्रोन की तस्वीर को जोड़ना एक विद्वेषपूर्ण कारवाई है। पूर्व में ही रांची पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से मामले को स्पष्ट कर दिया है, अतः अनुरोध है कि भ्रामक खबर न फैलाएं। सभी शोभायात्रा को सुरक्षा जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है।सोशल मीडिया पर भ्रामक व लोक-व्यवस्था भंग करने की मंशा से पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई की जायेगी।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 1250 प्लस टू शिक्षकों और 1500 इंजीनियर को देंगे नियुक्ति पत्र

ranchi police post

जेएमएम ने बोला नेता प्रतिपक्ष पर हमला

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में घर की छतों पर मिले ईट के मामले पर नेता प्रतिपक्ष को जवाब देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अमर बाउरी पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब प्रशासन कल ही बता चुका है कि इन घरों में निर्माण कार्य चल रहा है – एवं यह उसी का अवशेष है तो फिर आपकी नियत साफ़ है:

jmm post

– सामाजिक सौहाद्रता तोड़, दंगे भड़का अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकना। @ECISVEEP @SpokespersonECI कृप्या संज्ञान लें। @JharkhandPolice कृप्या संज्ञान लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now