साहेबगंज में रेलवे के एसएनटी गोदाम में लगी भीषण आग, दो दमकल गाड़ी आग बुझाने में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2024

साहेबगंज: इस वक्त की बड़ी खबर साहेबगंज से आ रही है जहां रेलवे के एसएनटी गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग तेज हवा की वजह से फैलने लगी तो आस पास रह रहे लोगों को घर से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
अफरातफरी के बीच क्वार्टर में रह रहे लोगों को घर से बाहर निकाला गया है। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगह रखा गया है। मौके पर पहुंचे विधायक अनंत ओझा ने फायर बिग्रेड की टीम को घटना की जानकारी दी और तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया।
फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि मौके पर दो गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है और तीसरी गाड़ी राधा नगर में जिस वजह से मौकेे पर नहीं पहुंच सकी है। दो गाड़ियों के भरोसे ही फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

See also  ICSE 10th, ISC 12th Result 2026 Out:10वीं में 99.18% और 12वीं में 98.13% छात्र पास,डिजिलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now