मुंबई : बॉलीवुड के दबंग खान के जान को खतरा है। रविवार सुबह उनके गलेक्सी अपॉटमेंट के बाहर दो अज्ञात बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। पिछले छह सालों से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ सलमान खान के पीछे पड़े हुए है।
जानकारों के अनुसार, सलमान खान के घर की बॉलकनी में जो नेट लगा हुआ है, उसमें भी एक गोली लगी है। उस गोली का शेल सलमान के घर के अंदर से बरामद किया गया है। सलमान को जब कभी अपने फैंस से मिलना होता है या सलमान की एक छलक पाने का इंतजार कर रहे फैंस को सलमान की एक झलक इसी बॉलकनी से मिलती है।
घटना के बाद बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जिस समय ये घटना हुई है उस समय सलमान खान और उनका परिवार घर में ही मौजूद था। सुरक्षा के दृष्टि से ये पूरा इलाका हाई सेंसेटिव है उसके बाद भी ऐसी घटना से सबको चौका दिया है। सलमान खान को मिली धमकी और सुरक्षा के आधार पर सरकार ने उन्हे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी हुई है। सलमान खान के घर के बाहर हुई इस फायरिंग की घटना को लारेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ से मिली धमकी से जोड़ा जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
सलमान खान के घर के बाहर 6 राउंड फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली, 6 साल से लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ के निशाने पर सुपरस्टार

Leave a Comment
Leave a Comment


