एनोस एक्का की झारखंड पार्टी 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, तीन प्रत्याशियों का किया एलान

रांची : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी लोकसभा चुनाव में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की घोषणा की।
झारखंड पार्टी ने चाईबासा में गीता कोड़ा और जोबा मांझी के खिलाफ चित्रसेन सिंकू को चुनाव मैदान में उतारने का एलान किया है। वही चतरा से दर्शन गंझू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी खूंटी , लोहरदगा और राजमहल सीट पर भी उम्मीदवार उतारेगी, इसके लिए शुक्रवार रात को सभी संभावित प्रत्याशियों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि राजमहल से लोबिन हेम्ब्रम और  लोहरदगा से चमरा लिंडा के चुनाव लड़ने की स्थिति में पार्टी इन्हे समर्थन दे सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now